WTC Final 2021: फाइनल में इन वजहों से टीम इंडिया को मिली थी हार, इतिहास रचने से चूक गए थे कोहली

India vs New Zealand, Final in 2021: भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। पहली बार साल 2021 में भारत ने अपना पहला मुकाबला खेला था।

WTC Final

ICC World Test Championship final 2021: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार यानी 7 जून से दोनों देशों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान दोनों ही देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे।

पिछली बार मिली थी हार: साल 2021 में टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया था। पहली बार में ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। साल 2021 से इस चैंपियनशिप की शुरुआत की गई थी। दूसरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

भारत का प्रदर्शन निराशाजनक: भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में काफी निराशाजनक रहा था। यही कारण है कि न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को तीनों ही डिपार्टमेंट यानी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में पीछे धकेल दिया था। पिछली गलतियों को भुलाकर भारत के पास एक बार फिर इस चैंपियनशिप को अपने नाम करने का मौका होगा।

गेंदबाज रहे फ्लॉप: साउथम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पहली पारी में चार विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी दूसरी पारी में एक भी विकेट नहीं ले सके। वहीं ईशांत शर्मा और दूसरे गेंदबाज भी विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आए।

बल्लेबाजों का नहीं चला बल्ला: फाइनल मैच की दोनों ही पारियों में भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में सफल नहीं हो सका था। पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक 49 तो वहीं दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सार्धिक 44 रन बनाने का काम किया। इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका।

कोहली रच सकते थे इतिहास: विराट कोहली अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी खिताब दिलाकर इतिहास रच सकते थे। कोहली की कप्तानी में भारत ने कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में इस बार कप्तान रोहित शर्मा के पास इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+