नमस्ते इंडिया! गिल, ईशान, जायसवाल ने की त्रिनिदाद एंड टोबैगो की मिस वर्ल्ड से मुलाकात

India tour of West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम कैरेबियाई टूर पर वहां के द्वीपों का पूरा लुत्फ उठा रही है। वेस्टइंडीज किसी देश का नाम नहीं है, बल्कि यह छोटे-छोटे कई द्वीपों से मिलकर बना एक द्वीपसमूह जो वेस्टइंडीज टीम के नाम से खेलता है।

अपनी भौगोलिक स्थिति की तरह कैरेबियन कल्चर भी खास होती है। लाइफ स्टाइल अक्सर मस्तमौला होता है। भले ही वहां क्रिकेट की क्वालिटी तेजी से गिरती जा रही है, लेकिन अभी भी इस खेल के प्रति क्रेज कम नहीं हुआ है।

eam India young star met with Miss World Trinidad & Tobago

कैरेबियन में सभी प्रारूपों के मुकाबले खेलने गई टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज पर डोमिनेट करने का आनंद ले रही है। इसी बीच भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को मिस वर्ल्ड त्रिनिदाद और टोबैगो एचे अब्राहम के साथ बातचीत करने का मौका मिला।

भारत दूसरा टेस्ट इसी द्वीप पर पोर्ट ऑफ स्पेन में खेल रहा है। इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब्राहम ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं। कुछ भारतीय क्रिकेटरों के फैन अकाउंट ने भी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।

फोटो में देखा जा सकता है कि, अब्राहम को ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल जैसे खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने भारतीय टीम की युवा तिकड़ी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिस पर उन्होंने नमस्ते इंडिया का कैप्शन भी दिया है।

अब्राहम लिखती हैं, 'यहां भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ियों से मुलाकात करना बहुत अच्छा रहा। इंडिया और त्रिनिदाद में क्रिकेट को लेकर पैशन देखना बहुत अच्छा है। मैंने उनसे इस साल के अंत में मिस वर्ल्ड के लिए भारत जाने के अपने उत्साह के बारे में भी बताया। मैं दिन गिन रही हूं। नमस्ते इंडिया!'

वैसे त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज की टीम शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। गेंदबाजी में वे भले ही खास नहीं कर सके, लेकिन बैटिंग में बढ़िया खेल दिखाया है। बारिश से प्रभावित तीसरे दिन वेस्टइंडीज टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। प्रतिभाशाली युवा एलिक अथानाजे 37 और ऑलराउंडर जेसन होल्डर 11 रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले विराट कोहली के शतक, रोहित, अश्विन, जडेजा, यशस्वी के अर्धशतक के दम पर भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के नजरिए से यह टेस्ट ड्रा कराना भी काफी होगा, लेकिन भारत अपने हाथ से आसान पाइंट लेने का मौका जाने नहीं देना चाहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+