सूर्यकुमार यादव का T20I में छक्कों का करिश्मा: रोहित-कोहली टिकते नहीं, बाकी भारतीय बल्लेबाज भी हैं पीछे
Suryakumar Yadav t20 sixes: भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव के एक और टॉप टी20 प्रदर्शन के चलते वेस्टइंडीज की टीम को तीसरे टी20 मुकाबले में हरा दिया है। यादव की 44 गेंदों पर 83 रनों की पारी ने टीम इंडिया को 160 रनों का टारगेट 18वें ओवर में हासिल करके दे दिया।
स्काई ने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के मारे। इसके अलावा तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने भी बढ़िया पारियां खेली और 1-1 छक्का लगाया। इन सबके चलते भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-2 से वापसी करने में कामयाब रहा।

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय बल्लेबाजों का छक्कों का आंकड़ा बहुत ही रोमांचक है। इसमें सबसे आगे हैं रोहित शर्मा जिन्होंने 140 पारियों में 182 छक्के मारे हैं। उनका प्रति पारी 1.3 छक्के का औसत है। दूसरे स्थान पर हैं विराट कोहली जिन्होंने 107 पारियों में 117 छक्के मारे हैं। उनका प्रति पारी 1.09 छक्के का औसत है।
लेकिन सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा है सूर्यकुमार यादव का, जिन्होंने 49 पारियों में 101 छक्के मारे हैं। उनका प्रति पारी 2.06 छक्के का औसत है, जो सबसे अधिक है। इस मामले की सूर्यकुमार की प्रतिभा को कोई हल्के में नहीं ले सकता, क्योंकि उन्होंने छोटे से करियर में कई कमाल की पारी खेली है।
ये भी पढे़ं- IND vs WI: सूर्यकुमार यादव ने पूरा किया छक्कों का शतक, इस खास क्लब में बनाई जगह, सिर्फ 3 भारतीय ही कर सके ऐसा
चौथे स्थान पर हैं लोकेश राहुल जिन्होंने 68 पारियों में 99 छक्के मारे हैं। उनका प्रति पारी 1.46 छक्के का औसत है, जो कि काफी सराहनीय है। राहुल भी रोहित-कोहली से आगे हैं।
पांचवें स्थान पर हैं युवराज सिंह, जिन्होंने 51 पारियों में 74 छक्के मारे हैं। उनका प्रति पारी 1.45 छक्के का औसत है, जो उस समय की क्रिकेट के हिसाब से बहुत शानदार है।












Click it and Unblock the Notifications