Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव ने पूरा किया छक्कों का शतक, इस खास क्लब में बनाई जगह, सिर्फ 3 भारतीय ही कर सके ऐसा

Suryakumar hits 100 T20I sixes: तीसरे टी-20 मैच में कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी और सूर्यकुमार (83) की विस्फोटक बल्लेबाजी ने विंडीज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, जिसका परिणाम ये हुआ कि भारत ने मंगलवार को वेस्टइंडीज को 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इस दौरान 'मिस्टर 360' ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

टी20I में सूर्यकुमार ने पूरे किए 100 छक्के
दरअसल, दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20I के दौरान 100 छक्के पूरे कर लिए। सूर्यकुमार अपनी 49वीं पारी में इस मुकाम पर पहुंचे, जिससे वह एविन लुईस (42) के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए।

suryakumar yadav

टीम को जीत में निभाई अहम भूमिका
दाएं हाथ का यह बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा और कुल मिलाकर 13वां भारतीय बन गया है। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे यशस्वी जयसवाल के एक रन बनाकर आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने टीम की कमान संभाली और जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए सूर्या
उन्होंने 10वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर अपना 100वां छक्का लगाया। हालांकि, टी-20ई क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। इस उपलब्धि के बाद सूर्या भी रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए हैं। रोहित के नाम कुल 182 छक्के हैं, जबकि विराट के नाम 117 छक्के दर्ज हैं।

T20I क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  1. रोहित शर्मा- 182 छक्के
  2. मार्टिन गुप्टिल- 173 छक्के
  3. एरोन फिंच- 125 छक्के
  4. क्रिस गेल- 124 छक्के
  5. पॉल स्टर्लिंग- 123 छक्के
  6. इयोन मोर्गन- 120 छक्के
  7. विराट कोहली- 117 छक्के
  8. जोस बटलर- 113 छक्के
  9. एविन लुईस- 111 छक्के
  10. ग्लेन मैक्सवेल- 107 छक्के
  11. डेविड मिलर- 106 छक्के
  12. डेविड वार्नर- 106 छक्के
  13. सूर्यकुमार यादव- 100 छक्के

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+