Sarfaraz Khan: 37 मैचों में 3505 रन, फिर भी सरफराज खान को नहीं मिला मौका, गावस्कर ने कहा- रणजी ट्रॉफी बंद करो
IND vs WI, Sarfaraz Khan: भारतीय टेस्ट टीम के लिए सरफराज खान को जगह नहीं मिली है।
IND vs WI, Sarfaraz Khan: घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया है। सरफराज को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। बीसीसीआई के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। क्रिकेट के कई दिग्गज भी सरफराज के बाहर होने को पचा नहीं पा रहे हैं।
शानदार रहा है रिकॉर्ड: घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से सरफराज खान रन बनाने का काम कर रहे हैं। अपने बल्ले से उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम के साथ जोड़ लिया है। लेकिन दमदार प्रदर्शन के बावजूद सरफराज खान को मौका नहीं दिया गया। सरफराज खान ने अबतक 37 फर्स्ट क्लास मैचों में 3505 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। पिछले तीन रणजी ट्रॉफी से सरफराज 100 से अधिक के औसत से रन बनाते आ रहे हैं।

फूटा गावस्कर का गुस्सा: सुनील गावस्कर ने कहा कि सरफराज खान को बाहर करने की वजह सामने आनी चाहिए। चयनकर्ताओं को पब्लिक को बताना चाहिए कि आखिर क्या कारण है कि इतने रन बनाने के बावजूद सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस तरह खिलाड़ियों के चयन का फायदा टीम को किस तरह होगा?
रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें: गावस्कर ने नाराजगी जाहिक करते हुए कहा कि अगर खिलाड़ियों के चयन का यही पैमाना है तो रणजी ट्रॉफी को बंद करा देना चाहिए। इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि अगर आईपीएल के आधार पर भारतीय टेस्ट टीम को सिलेक्ट करना तो रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें। खिलाड़ियों को साफ कहें कि उनके रणजी खेलने का कोई फायदा नहीं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications