IND vs WI: शुभमन गिल के नाम भारतीय टी20 इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड, केएल राहुल को पछाड़ा
Shubman Gill: वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को पांच टी20 मैचों की सीरीज में हराते हुए 6 साल का सूखा समाप्त कर दिया। फ्लोरिडा में खेले गए अंतिम टी20 मुकाबला में वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराते हुए सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।
शुभमन गिल का प्रदर्शन इस सीरीज में उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। पांच में से चार मैचों में गिल रन बनाने में नाकाम रहे। गिल के नाम इस सीरीज में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। चार बार इस सीरीज में गिल के बल्ले से सिंगल डिजिट स्कोर आया है।

किसी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट स्कोर करने के मामले में शुभमन गिल नम्बर एक पर आ गए हैं। उन्होंने केएल राहुल (3) को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। गिल के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। ऐसा रिकॉर्ड कोई भी अपने नाम के सामने शामिल नहीं करना चाहेगा।
विंडीज के खिलाफ गिल ने पहले टी20 मैच में 3 रनों का स्कोर किया था। इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में उन्होंने क्रमशः 7 और 6 रन बनाए थे। उन्होंने चौथे टी20 में उन्होंने 77 रन बनाए। गिल ने अंतिम टी20 मुकाबले 9 रन बनाए। इस तरह सीरीज की एक ही पारी में वह धाकड़ बल्लेबाजी कर पाए।
वनडे सीरीज में भी गिल के बल्ले से एक ही मैच में बड़ी पारी आई थी। देखना होगा कि एशिया कप में गिल का प्रदर्शन कैसा रहेगा। फ़िलहाल एशिया कप की टीम का ऐलान नहीं हुआ है। एशिया कप में गिल की फॉर्म काफी अहम रहने वाली है क्योंकि अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।
वेस्टइंडीज में टीम इंडिया ने दो सीरीज में जीत दर्ज की लेकिन एक में पराजय का सामना किया। टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया को जीत नसीब हुई। इसके बाद टी20 सीरीज में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने बराबरी की और अंतिम मैच में भारत को हराकर मेजबान टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications