IND vs WI: तीसरे वनडे में धवन की वापसी तय, टीम इंडिया के पास बड़े बदलावों का मौका
नई दिल्ली, 10 फरवरी: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बतौर वनडे कप्तान अपनी पहली ही सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला कल जाएगा और टीम इंडिया पहले ही इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

भारत भले ही बहुत शानदार प्रदर्शन करने से चूक गया हो लेकिन वह विंडीज पर हावी रहने में कामयाब रहा है। विराट कोहली के बल्ले से रनों का सूखा जारी है तो वहीं भारतीय टीम तीसरे मुकाबले के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को भी आजमा सकती है। वैसे तो रुतुराज गायकवाड़ भी कोविड आइसोलेशन से बाहर आ चुके हैं लेकिन उनका टीम में खेलना मुश्किल है क्योंकि रोहित शर्मा इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि शिखर धवन उनके साथ ओपनिंग करेंगे। शिखर धवन इस सप्ताह की शुरुआत में कोविड से रिकवरी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कोविड के चलते लगे यात्रा प्रतिबंधों के कारण इंडियन ओपन गोल्फ स्थगित हुआ
अब भारत को ऋषभ पंत के साथ ओपनिंग में प्रयोग करने की जरूरत नहीं है। भारत ने पहले वनडे में ईशान किशन के साथ ओपनिंग की थी।
रोहित ने इस बारे में मैच पूर्व संध्या पर जानकारी देते हुए कहा कि, हमारे पास अगले गेम के लिए धवन वापस होंगे, उनको कुछ गेम टाइम की जरूरत है। हमेशा नतीजे के लिए नहीं खेला जाता। हम एक गेम में उनको आजमाना चाहते थे।
केएल राहुल के नंबर चार पर आने की उम्मीद है जबकि पंत फिनिशर के रोल में उतरेंगे। पिछले मुकाबले में रोहित और कोहली दोनों ही फेल हो गए थे। मीडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव हमेशा की तरह बहुत अच्छे लगे हैं और दीपक हुड्डा भी बढ़िया लगे हैं लेकिन हुड्डा को धवन के लिए रास्ता बनाना पड़ सकता है। ये देखना होगा कि श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे या नहीं।
वैसे तो कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई को भी मौका दिया जाना चाहिए जिसके चलते चहल या सुंदर को बाहर बैठाया जा सकता है। दूसरी ओर, आवेश खान को भी मौका दिया जा सकता है जिनके स्थान पर अनुभवी सिराज को बाहर बैठाया जा सकता है क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को टीम और आजमाना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications