'रन बनाने के बाद भी नहीं मिल रहा मौका', सरफराज खान ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

IND vs WI, Sarfaraz Khan shares Post: भारतीय टीम में सरफराज खान अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

IND vs WI, Sarfaraz Khan shares Post: भारतीय टीम में अब युवाओं को मौका दिया जा रहा है। चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कई नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार खड़ा करने वाले सरफराज खान को टीम में जगह नहीं दी गई है। सरफराज खान लगातार अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं।

सरफराज को मौका नहीं मिलने से दिग्गज हैरान: भारत और वेस्टइंडीज के खेली जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को टीम में नहीं शामिल किए जाने से कई दिग्गज भी हैरान है। सरफराज खान ने अबतक 37 फर्स्ट क्लास मैचों में 3505 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। पिछले तीन रणजी ट्रॉफी से सरफराज 100 से अधिक के औसत से रन बनाते आ रहे हैं।

Sarfaraz Khan 1

सरफराज ने कही दिल की बात: वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। सरफराज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन देते हुए लिखा, "एक प्यार" वहीं बैकग्राउंड में पिच दिखाई दे रही थी। जबकि बैकग्राउंड में लक्ष्य फिल्म का लक्ष्य तो हर हाल में पाना है...सुनाई दे रहा था। सरफराज की इस स्टीरी से साफ पता चलता है कि वह टीम में नहीं चुने जाने से दुखी हैं।

गावस्कर ने दिया साथ: सरफराज को टीम में जगह नहीं देने से खफा सुनील गावस्कर ने रणजी ट्रॉफी पर सवाल खड़े किए। गावस्कर के मुताबिक अगर रणजी के प्रदर्शन को इस तरह नजर अंदाज किया जा सकता है तो फिर ऐसे टूर्नामेंट कराने का कोई फायदा ही नहीं, इसे बंद कर देनी चाहिए। गावस्कर के अलावा भी कई दिग्गज सरफराज के नहीं चुने जाने से गुस्से में नजर आए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+