ODI Cricket: अब 40 ओवर का होगा वनडे क्रिकेट! शाहिद अफरीदी के बयान पर रवि शास्त्री ने कही ये बात

इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वनडे से संन्यास लेने के बाद से ही एकदिवसीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

नई दिल्ली, 25 जुलाई: इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वनडे से संन्यास लेने के बाद से ही एकदिवसीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी इसके समर्थन में हैं तो कई इसका विरोध कर रहे हैं। टी20 लीग और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बढ़ती संख्या के चलते ओडीआई का क्रेज अब कम होने लगा है। इसको लेकर पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक अनूठी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का कर देना चाहिए। उनके इस बयान पर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का रिएक्शन आया है।

शास्त्री ने दिया यह सुझाव

शास्त्री ने दिया यह सुझाव

शास्त्री ने कहा कि अगर वनडे क्रिकेट को छोटा करके यह बच सकता है, तो ऐसा कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी इसे 60 ओवर से घटाकर 50 ओवर का कर दिया गया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही वनडे सीरीज में रवि शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान कहा कि वनडे गेम को छोटा करने में कोई गलत नहीं बात नहीं है। जब हमने 1983 में वर्ल्डकप जीता तब भी यह 60 ओवर का ही था। बाद में इसे भी घटाकर 50 ओवर कर दिया गया था।

20 ओवर बोरियत होती है

20 ओवर बोरियत होती है

उन्होंने कहा कि 60 ओवर में वनडे में लोगों को 20 से 40 ओवर के बीच में बोरियत होती थी, ऐसे में अब अगर लोगों को मजा नहीं आ रहा तो फिर इसे 50 से 40 साल का क्यों नहीं कर दिया जाए? इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज शाहिद आफरीदी ने समां टीवी को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था। शाहिद आफरीदी ने कहा था कि वनडे क्रिकेट अब बोरिंग हो गया है, ऐसे में मैं तो सलाह दूंगा कि इसे 50 ओवर की बजाय 40 ओवर का कर दिया जाए।

अश्विन ने कही थी ये बात

अश्विन ने कही थी ये बात

हाल ही में भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि वह वनडे मैच देखते-देखते एक समय बोर हो जाते हैं और टीवी ऑफ कर देते हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम कह चुके हैं कि वनडे क्रिकेट साइडलाइन होता जा रहा है। क्रिकेट का यह फॉर्मेट एक तरह से खत्म होता जा रहा है। हालांकि, कुछ पूर्व क्रिकेटर्स वनडे क्रिकेट के समर्थन में भी हैं। पाकिस्तान के ही एक पूर्व कप्तान सलमान बट ने वसीम अकरम को जवाब दिया था। बट ने कहा था कि कुछ खिलाड़ी ऐसे जो कोई एक फॉर्मेट खेलना चाहते हैं।। वनडे और टी-20 के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि टी-20 में आपको लीग खेलने को मिलता है। इसमें अधिक पैसा है। कोई क्रिकेटर इसे छोड़ना नहीं चाहता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+