IND vs WI: निकोलस पूरन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, क्या हार्दिक पांड्या को दिया है जवाब? देखें Video

IND vs WI 5th t20 Highlights: भारत को पांचवें टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, इस शिकस्त ने टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया। इस बीच निकोलस पूरन ने एक इंस्टाग्राम रील के जरिए अनोखे अंदाज में अपना उत्साह व्यक्त किया है, जिसे कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए एक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

निकोलस पूरन ने किया मूंह बंद करने का इशारा
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरन ने अपने साथी अकील हुसैन के साथ एक रील पोस्ट की, जहां दोनों ने 'मुंह बंद करने' का इशारा किया। रील के कैप्शन में लिखा है, 'यदि आप जानते हैं तो आप जानते हैं।' कैरेबियाई खिलाड़ी का यह कदम भारतीय फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर अपने रिएक्शन के जरिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया।

 Nicholas Pooran

तीसरे टी-20 में 20 रन पर आउट हुए थे पूरन
दरअसल, भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में पूरन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और वह कुल 176 रन के साथ पांच मैचों की टी20ई सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे। इससे पहले तीसरे टी20I के दौरान, वेस्टइंडीज का स्टार 20 रन पर आउट हो गया और भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इसे पूरन को परेशान करने के अवसर के रूप में लिया।

पूरन को लेकर हार्दिक ने दिया था ये बयान
तीसरे टी-20 में हार्दिक पांड्या ने कहा था कि, पूरन अगर मारना चाहता है, तो उसे मारने दो, क्योंकि हमारी यही योजना थी, मैं इस तरह के टूर्नामेंट का आनंद लेता हूं। हार्दिक ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में कहा कि, 'मुझे पता है कि वह यह सुनेगा और चौथे टी20 मैच में मेरे खिलाफ कड़ा प्रहार करने की कोशिश करेगा।'

ये भी पढ़ें- IND vs WI 5th T20: टीम इंडिया की हार के बाद पूर्व दिग्गज ने हार्दिक पंड्या को लगाई फटकार, BCCI पर उठाए सवाल

भारत के खिलाफ T20I सीरीज में पूरन ने शानदार प्रदर्शन किया। पांचवें मैच में पूरन ने 35 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल थे, इस दौरान उन्होंने हार्दिक के खिलाफ लगातार 2 छक्के लगाए थे, जोकि हार्दिक के खिलाफ उनके जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+