IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने हैं ये तीन चिंताएं

India vs West Indies Test Series: भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच डोमिनिका के विंडसर पार्क में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। 12 जुलाई को शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच के साथ भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अभियान की शुरुआत भी करेगी।

भारत का टारगेट कमजोर वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में अंक जुटाना होगा लेकिन उससे पहले रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने तीन चुनौतियां भी हैं।

indian concern in test cricket

1. चेतेश्वर पुजारा की मौजूदगी में टॉप ऑर्डर में भरोसे की कमी-

चेतेश्वर पुजारा को खराब फॉर्म के चलते बाहर कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कुछ खास खेल नहीं दिखाया था। भारतीय क्रिकेट टीम को अब नंबर तीन पर ऋतुराज गायकवाड या यशस्वी जयसवाल में किसी एक को खिलाना होगा। दोनों आक्रामक बल्लेबाज हैं और यह देखना बाकी है कि वह टेस्ट क्रिकेट की पिच पर किस तरीके से चुनौती को स्वीकार करते हैं।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में देखा था कि उन्होंने अपने विकेट शॉट खेलते हुए कैसे गंवाए थे। भारतीय टॉप ऑर्डर में ठोसता की यह एक कमी दिखाई देती है।

गैर अनुभवी पेस अटैक-

भारतीय क्रिकेट टीम में मोहम्मद शमी और उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज नहीं है। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर हैं तो इशांत शर्मा को अब टीम में शामिल नहीं किया जाता। इस टीम में पांच गेंदबाज मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद नवदीप सैनी और मुकेश कुमार ने कुल मिलाकर 32 टेस्ट मैच खेले हैं।

निश्चित तौर पर यह एक अनुभवहीन पेस अटैक है जहां सिराज और ठाकुर के ऊपर काफी जिम्मेदारी होगी। इन दोनों ने मिलकर 28 टेस्ट खेले हैं।

ईशान किशन या केएस भरत?

ऋषभ पंत की मौजूदगी में भारत की टीम को सबसे बड़ी मार पड़ी है। भरत अपने मौकों को भुनाने में कामयाब रहे हैं और ईशान किशन का भी फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। दोनों ही बल्लेबाज के तौर पर भरोसेमंद नहीं है और भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में इसकी कीमत भी चुकाई है। भारत निश्चित तौर पर इन दोनों में से किसी एक से इस सीरीज में अच्छे रनों की दरकार रखता है।

Recommended Video

    Ind sv WI 2023: Ravi Ashwin के खिलाफ पस्त है मेजबान WI, देखें आंकड़े | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+