IND vs WI: अक्षर पटेल की मैच विनिंग पारी के फैन हुए कप्तान रोहित शर्मा, ट्वीट कर कही ये बात

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर अभी 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

नई दिल्ली, 25 जुलाई: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर अभी 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। लेकिन इन खिलाड़ियों के अनुपस्थिति में भी टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है। दूसरे वनडे में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने मैच विनिंग पारी खेली। नियमित कप्तान रोहित शर्मा में अक्षर की इस पारी के फैंन हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अक्षर की तारीफ की है।

Recommended Video

    Rohit Sharma ने Gujarati भाषा में Axar Patel के लिए ये Tweet | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    'बापू बढू सारू छे'

    'बापू बढू सारू छे'

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट में लिखा, पिछली रात टीम इंडिया ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। बापू बढू सारू छे। बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ी अक्षर पटेल को बापू के नाम से बुलाते हैं। दूसरे टेस्ट में अक्षर पटेल ने 35 गेंद पर नाबाद 64 रनों को मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं, इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा।

    दूसरे वनडे का हाल

    दूसरे वनडे का हाल

    भारत ने दूसरा वनडे 2 विकेट से अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शाई होप ने 135 गेंदों पर 115 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा काइल मेयर्स ने 23 गेंदों पर 39, शमरह ब्रूक्स ने 36 गेंदों पर 35, ब्रैंडन किंग ने 0, कप्तान निकोलस पूरन ने 77 गेंदों पर 74 और रोवमैन पॉवेल ने 10 गेंदों पर 13 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 15 और अकील होसेन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 जबकि दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    अक्षर पटेल की शानदार पारी

    अक्षर पटेल की शानदार पारी

    312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को एक धीमी शुरुआत मिली। धवन और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में शिखर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके अलावा शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 43, श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों पर 63, सूर्यकुमार यादव ने 8 गेंदों पर 9, संजू सैमसन ने 51 गेंदों पर 54 दीपक हुड्ड ने 36 गेंदों पर 33, शार्दुल ठाकुर ने 3 और आवेश खान ने 10 रन बनाए। अक्षर पटेल 64 और मोहम्मद सिराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+