IND vs WI 3rd T20I: टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, जानें कौन जीतेगा तीसरा टी-20 मैच

West Indies vs India, 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमें आज, 8 अगस्त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच में आमने-सामने होंगी। जहां टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी। टीम यदि तीसरा मुकाबला हारी तो पांच मैच की सीरीज गंवा देगी। आइए जानते हैं कौन जीतेगा आज का मैच।

दरअसल, रोवमैन पॉवेल की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज (WI) अपनी उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया का थिंक टैंक आगामी मैच के लिए सेटअप में बदलाव कर सकता है, फिलहाल, यह देखना बाकी है कि क्या मेन इन ब्लू अपना पहला मैच जीतेगा या विंडीज पांच मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करेगा।

wi vs ind 3rd t20i matc

भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी-20 मैच में कैरेबियन टीम को जीत दिलाने में निकोलस पूरन की अहम भूमिका रही। पूरन ने 40 गेंदों में 167.50 की स्ट्राइक रेट से छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। ऐसे में आज भी वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे और आगामी मैच में एक और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। मैच में बने रहने के लिए भारतीय गेंदबाजों को पूरन को जल्द आउट करना होगा।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की तुलना में गेंदबाजी विभाग मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में अपने तीन ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। वह मुकाबले में अपनी टीम को आगे रखने के लिए गेंद से अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

भारत के बल्लेबाजी विभाग की बात करें तो टॉप ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं कर सका है। फिर चाहे ईशान किशन हों शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव हों, जिसके कारण मिडिल ऑर्डर पर दबाव बड़ा है। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा ने पिछले दोंनों मैचों में शानदार पारियां खेली हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के इस मुकाबले में पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया मैच जीत सकती है।

टीम इंडिया स्क्वाड
भारत हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युज्वेंद्रा चाहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज की फुल स्क्वाड
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मायर्स, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायेर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, ओबेद मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+