IND vs WI: रोहित शर्मा ने लिया पहले बैटिंग का फैसला, तीन बदलावों के साथ उतरा भारत
नई दिल्लीः वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया में शिखर धवन की वापसी हुई है जबकि केएल राहुल दीपक हुड्डा और चहल जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। धवन के साथ-साथ कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर को भी मौका मिला है और भारतीय टीम के लिए यह मैच अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का एक मौका भी था। टीम इंडिया पहले ही तीन मुकाबलों की इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर अजय बढ़त हासिल कर चुकी है और अब रोहित शर्मा का टारगेट इस मैच को जीतकर वीडियोस का सूपड़ा साफ करने की और होगा।

दूसरी ओर एक बार फिर से निकोलस पूरन विंडीज की कमान संभाल रहे हैं और उन्होंने बताया की अकील हुसैन की जगह पर हेडन वॉल्श को लिया गया है।
इस मुकाबले में भारत की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है क्योंकि रोहित शर्मा 13 और विराट कोहली 0 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली की लगातार गिरती फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़े खतरे की घंटी बनती जा रही है। पिछले कोहली ने इस बार 2 ही गेंदों का सामना किया और अल्जारी जोसेफ ने उनको बिना खाता खोले चलता कर दिया।
दोनों टीम इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (w), वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (डब्ल्यू), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, निकोलस पूरन (सी), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, हेडन वॉल्श, केमार रोच












Click it and Unblock the Notifications