IND vs WI 2nd T20 : विंडीज ने जीता टाॅस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

कोलकाता। विंडीज तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है क्योंकि भारत मैच जीतकर सीरीज में जीत की बढ़त हासिल करना चाहेगा, तो वहीं विंडीज की नजर मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी। भारतीय टीम ने पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था।

अगर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम मैच जीत जाती है, तो यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत की 100वीं जीत साबित होगी। गाैर हो कि भारत अब तक 154 टी20 मैच खेल चुका है, जिसमें उसने 99 मैच जीते हैं। इनमें से 96 मैचों का फैसला निर्धारित ओवरों में हो गया है, जबकि भारत ने 3 मैच ड्रॉ के बाद जीते हैं।

Kolkata

यह भी पढ़ें- उम्र की हेराफेरी में फंसा अंडर -19 विश्व कप का स्टार, CSK ने 1.50 करोड़ में खरीदा था

बता दें कि तीन ड्रॉ में से एक 2007 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ था, जिसे भारत ने एक गेंद से जीता था। अन्य दो मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ थे, जिसे भारत ने सुपर ओवर में जीता था। वहीं, भारत ने 51 टी20 मैचों में हार का सामना किया है, जबकि 4 टी20 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म कर दिए गए थे।

ऐसी हैं दोनों टीमें-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, शेल्डन कॉटरेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+