उम्र की हेराफेरी में फंसा अंडर -19 विश्व कप का स्टार, CSK ने 1.50 करोड़ में खरीदा था

rajvardhan hangargekar

नई दिल्ली। कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं जिनके ऊपर उम्र को लेकर फेराफेरी करते देखा गया है। कुछ समय पहले शाहिद अफरीदी की उम्र पर भी सवाल उठे थे। अब भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने की मदद करने वाले स्टार खिलाड़ी राजवर्धन हैंगरगेकर पर उम्र में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। खेल और युवा विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने आरोप लगाया है कि भारत के अंडर -19 विश्व कप स्टार राजवर्धन हैंगरगेकर ने उम्र में हेराफेरी की है। रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) को लिखे एक पत्र में, आईएएस अधिकारी ने हैंगरगेकर के खिलाफ सबूत भी संलग्न किए हैं।

यह भी पढ़ें- कोहली की लापरवाही आई सामने, आकाश चोपड़ा ने बताया कहां आ रही है कमी

बदली गई जन्मतिथी

बदली गई जन्मतिथी

मराठी प्रकाशन सामना के अनुसार, हंगरगेकर की सही में इस वक्त उम्र 21 वर्ष है। टेरना पब्लिक स्कूल के छात्र हैंगरगेकर ने आठवीं कक्षा में पढ़ने के दौरान, उनकी जन्म तिथि 10 जनवरी, 2001 से बदलकर 10 नवंबर, 2002 कर दी गई थी। हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में इस कारण खेलने का माैका मिल गया। यानी 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के वक्त हैंगरगेकर की उम्र 21 साल थी। अखबार ने आगे बताया कि बीसीसीआई को लिखे अपने पत्र में, बकोरिया ने धाराशिव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल गुप्ता की पुष्टि के रूप में सबूत भेजे कि राजवर्धन हैंगरगेकर की जन्म तिथि बदल दी गई थी।

मेगा नीलामी में हैंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था

मेगा नीलामी में हैंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था

एक सफल U19 विश्व कप अभियान के बाद हैंगरगेकर को आईपीएल में आने का माैका मिल गया। उन्होंने विश्व कप में 6 मैच खेले और पांच विकेट लिए। हैंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहले ही दावा किया था कि हैंगरगेकर को मुख्य रूप से निशाना बनाया जा सकता है, न कि उनके अन्य अंडर-19 साथियों जैसे यश ढुल और राज बावा को।

लग सकता है बैन

लग सकता है बैन

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के एक छोटे से शहर तुलजापुर में जन्मे हैंगरगेकर ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र के अंडर -16 टीम में चुने जाने से पहले ऑफ स्पिन से तेज गेंदबाजी की ओर रुख किया। 2018 की शुरुआत तक, दाएं हाथ का गेंदबाज 130 किमी / घंटा के आसपास आसानी से एक तेज गेंदबाज की तरह दिखने लगा था। सीनियर वर्ग में भी महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद, युवा तेज गेंदबाज का करियर अच्छी गति से चल रहा था। हालांकि, इस उम्र-धोखाधड़ी के आरोप के साथ, कुछ काले बादल अब उसके सिर के ऊपर से मंडरा रहे हैं। और इस तरह की रिपोर्टों के साथ, यह बहुत कम संभावना है कि वह अपने आईपीएल करियर को आगे बढ़ाने में सक्षम होगा, जिसमें उसे चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। अगर बीसीसीआई की जांच में हैंगरगेकर दोषी पाए जाते हैं तो उनपर बैन लग सकता है। गाैर हो कि साल 2017-18 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के ओपनर मनजोत कालरा भी उम्र विवाद में फंसे थे और उनपर एक साल का बैन लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+