Sana Mir Net Worth: आजाद कश्मीर बयान से बवाल से मचाने वाली सना मीर कितनी अमीर? ऐसा रहा क्रिकेट करियर
Sana Mir Net Worth: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में 5 अक्टूबर को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती मुकाबले के दौरान सामने आया। इस मैच के दौरान पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर सना मीर ने एक राजनीतिक टिप्पणी कर दी।
विवाद के बीच हारा पाकिस्तान (Sana Mir Net Worth)
गुरुवार (2 अक्टूबर) को पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और सिर्फ 129 रनों पर ढेर होकर हार की ओर बढ़ गई। टीम के खराब प्रदर्शन के बीच, कमेंट्री कर रहीं सना मीर की राजनीतिक टिप्पणी ने क्रिकेट प्रशंसकों को नाराज़ कर दिया। फैंस ने आपत्ति जताई कि एक वैश्विक टूर्नामेंट में उन्हें तटस्थता बनाए रखनी चाहिए थी। कई क्रिकेट प्रशंसकों ने तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की भी मांग की है।

पाकिस्तान पर उठे सवाल
यह विवाद ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान खुद खेल को राजनीति से दूर रखने की मांग करता रहा है। हाल ही में जब भारतीय पुरुष टीम ने 2025 पुरुष एशिया कप में पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। तब भी पाकिस्तान ने इसी बात पर जोर दिया था। अब जब पाकिस्तान की ही एक दिग्गज खिलाड़ी ने इस तरह की टिप्पणी की है तो उनकी अपनी मांग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
कौन हैं सना मीर? ऐसा रहा करियर
सना मीर को पाकिस्तान की सबसे महान महिला क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर को 2020 में अलविदा कहा था। उन्होंने 120 महिला वनडे और 106 महिला टी20 मैच खेले हैं, जिसमें क्रमशः 151 और 89 विकेट लिए। उन्होंने 72 महिला वनडे और 65 महिला टी20 मैचों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की। वह उन गिनी-चुनी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने वनडे में 1000 रन बनाने के साथ 100 विकेट भी लिए हैं।
सना के पास है करोड़ों की संपत्ति
क्रिकेट से संन्यास के बाद वह कमेंटेटर और टीवी प्रेजेंटर बन गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 तक उनकी कुल संपत्ति करीब 1.3 मिलियन डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक) है। भारतीय रुपयों में करीब 10 करोड़ से भी अधिक कमाने वाली सना दिखने में भी बेहद खूबसूरत हैं। सना ने पाकिस्तान का एशियाई गेम्स में भी प्रतिनिधित्व किया है।












Click it and Unblock the Notifications