IND vs UAE: भारत-यूएई के मैच में आज कौन जीतेगा? दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs UAE Winner Prediction: एशिया कप में आज टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम का यह मैच यूएई के खिलाफ है और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में धमाल देखने को मिलेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया एशिया कप मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।

पिछले कुछ दिनों से टीम इंडिया ने दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास किया है। नेट सेशन में टीम इंडिया ने पसीना बहाया है। दूसरी तरफ यूएई की टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लिया है। यूएई की टीम द्वारा घरेलू मैदान का फायदा उठाने का प्रयास किया जाएगा।

ind vs uae

IND vs UAE Head-To-Head

भारत और यूएई के बीच अब तक टी20 में एक ही बाद मुकाबला देखने को मिला है। साल 2016 के एशिया कप में मीरपुर में यह मुकाबला खेला गया था। टीम इंडिया ने यूएई को पराजित कर दिया था। भारत ने उस मुकाबले में यूएई को 9 विकेट के बड़े अंतर से पराजित किया था।

IND vs UAE के मैच में कौन जीतेगा

भारत और यूएई के बीच आज के मुकाबले में जीतने की संभावना टीम इंडिया की है, भारतीय टीम में वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ दिग्गज प्लेयर्स की भरमार है। सूर्यकुमार यादव से लेकर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा सब तगड़ी फॉर्म में हैं, भारत की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की प्रबल दावेदार है।

IND vs UAE: कैसी रहेगी पिच

यूएई की पिचों में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं होती है। धीमी पिच देखने को मिल सकती है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का यही इतिहास रहा है। आज के मुकाबले में भी बल्लेबाजों को मेहनत करनी होगी।

भारत की संभावित एकादश: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव।

यूएई की संभावित एकादश: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फ़ारूक़, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+