'रन बनाओ वरना आपको कोई नहीं बचा पाएगा,' केएल राहुल को पूर्व खिलाड़ी का कड़ा संदेश

केएल राहुल पिछले कुछ समय से बेहतर खेल दिखाने में नाकाम रहे हैं। उनकी आलोचना भी काफी हो रही है। गौतम गंभीर ने उनको खास मैसेज दिया है।

KL Rahul

Gautam Gambhir on KL Rahul: आलोचकों के निशाने पर हैं। हालांकि क्षमता की दृष्टि से देखा जाए तो राहुल किसी से कम नहीं हैं लेकिन फॉर्म उनका साथ नहीं दे रही है। चोट से वापस आने के बाद राहुल के साथ यह समस्या देखी गई है। आलोचना करने वाले भी टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी केएल राहुल को प्रदर्शन करने की सलाह दी है। गंभीर का मानना है कि प्रदर्शन के दम पर ही आप टीम में रह सकते हैं।

ज्यादा चीजों के बारे में नहीं सोचना चाहिए

ज्यादा चीजों के बारे में नहीं सोचना चाहिए

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर गौतम गंभीर ने कहा कि आपको सिर्फ उन चीजों के बारे में सोचना चाहिए, जिनके ऊपर आपका नियंत्रण है। सलेक्टर्स को आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं इसलिए उस बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में तीन मैच हैं, उनके बारे में सोचकर प्रदर्शन करना चाहिए। बेकाबू चीजों के बारे में सोचते हुए आप खुद के ऊपर और ज्यादा दबाव डालने का काम करते हैं।

कोई और खिलाड़ी आपकी जगह लेगा

कोई और खिलाड़ी आपकी जगह लेगा

गंभीर ने कहा कि प्रदर्शन नहीं करने पर आपकी जगह नहीं रहेगी और इसे कोई और खिलाड़ी हासिल कर लेगा। यह सिर्फ संजू और केएल के साथ ही नहीं है, बल्कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा ही होता है और इसको स्वीकार करना होगा। आप जिस स्थान पर खेलते हैं, वहां रन आने चाहिए। प्रदर्शन के कारण ही आप टीम में अपनी जगह बचाकर रख सकते हैं। आपकी प्रतिभा ही आपका साथ देगी, भले ही आपका नाम कितना भी बड़ा हो।

केएल राहुल वनडे टीम में शामिल हैं

केएल राहुल वनडे टीम में शामिल हैं

भारत दौरे पर श्रीलंका की टीम वनडे और टी20 दोनों प्रारूप में सीरीज खेलेगी। कुल छह मैच दोनों प्रारूप में होंगे। केएल राहुल टी20 टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। बताया जा रहा है कि उस दौरान केएल राहुल की शादी होने वाली है। वनडे सीरीज के दौरान वह खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। एकदिवसीय टीम में उनको शामिल किया गया है। संजू सैमसन को वनडे में जगह नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+