वानखेड़े में लगे 'सारा-सारा...' के नारे तो कोहली ने शुभमन को दिखाकर किया ऐसा इशारा, अब वायरल हो रहा वीडियो

Shubman Gill Sara Tendulkar: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हरा कर लगातार सातवीं जीत दर्ज की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद श्रीलंका 55 रनों पर सिमट गई। इसी जीत के साथ भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इन सब से अलग मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए भारत श्रीलंका के मैच में एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर चर्चाओं में आ गई हैं।

सारा तेंदुलकर को लेकर काफी वक्त से ये अफवाह है कि वो भारतीय क्रिकेटर और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। ऐसे में जब भी वो मैच देखने जाती हैं, स्टेडियम में दर्शक 'सारा-सारा' और 'हमारी भाभी कैसी हो, सारा जैसी है...' जैसे नारे लगाने लगते हैं।

Shubman Gill Sara Tendulkar

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 मैच के दौरान भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। असल में जब भारतीय क्रिकेटर बॉलिंग करने उतरे तो दर्शक 'सारा-सारा' का नारा लगाने लगे। इसपर विराट कोहली ने पब्लिक को 'सारा-सारा' का नारा ना लगाकर 'शुभमन-शुभमन' बोलने को कहा। जिसके बाद पब्लिक 'शुभमन-शुभमन' का नारा लगाने लगी।

'शुभमन-शुभमन' का नारा लगाने पर विराट कोहली ने हाथों से चीयर-अप कर पब्लिक का उत्साह भी बढ़ाया। इस वीडियो को कई ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

शुभमन गिल के शतक चूक जाने पर भी सारा ने रिएक्ट किया था। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इससे पहले सारा और शुभमन को 31 अक्टूबर को मुंबई में हुए जियो इवेंट में एक साथ देखा गया था। इस दौरान पैपराजी को देख शुभमन और सारा रूक गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+