King Kohli is Back: 5 दिन में दूसरी बार विराट ने जड़ा शतक, तोड़ डाला सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL, 3rd ODI, Virat Kohli Century: विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ लगातार बल्ले से रन बरसा रहे हैं। वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी उन्होंने बड़ी पारी खेलने का काम किया।

IND vs SL, 3rd ODI, Virat Kohli Century: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई पड़ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने दो शतक लगाया। पहले वनडे के बाद अब तीसरे मुकाबले में भी कोहली के बल्ले से शतक निकला है। गुहावटी में कोहली ने अपने वनडे करियर का 46वां शतक लगाया। वह तेंदुलकर से वनडे में सिर्फ तीन शतक दूर हैं।

5 दिन में जड़ा दूसरा शतक
विराट कोहली के बल्ले से पांच दिन में यह दूसरा वनडे शतक निकला है। श्रीलंका के खिलाफ ही वनडे सीरीज के पहले मैच में कोहली ने शतक लगाया था। 10 जनवरी के बाद अब 15 जनवरी को एक बार फिर कोहली ने सौ रनों की पारी खेलकर अपनी फॉर्म का परिचय दिया है। विराट कोहली अब 73 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं। उनसे आगे अब केवल सचिन तेंदुलकर हैं।

घरेलू सरजमीं पर लगाए सबसे अधिक शतक
भारतीय मैदान पर सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर के नाम भारतीय सरजमीं पर 20 शतक लगाने का रिकॉर्ड था। जिसे पछाड़ते हुए अब विराट कोहली आगे निकल चुके हैं। विराट कोहली के नाम इस शतक के साथ अब भारत में 21 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। कोहली के शतक के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शुभमन गिल ने भी जड़ा शतक
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। गिल मिले मौकों को भुनाने में अब तक सफल रहे हैं। वनडे मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। यही वजह है कि ईशान किशन ने पहले गिल को ओपनिंग करने का मौका दिया गया। शुभमन गिल ने 89 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications