'क्या इंसान है, क्या पारी खेली, शाबास!' कोहली के प्रचंड शतक के बाद अनुष्का हुईं दिल-दिल
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 46वां शतक लगाया जिसके बाद अनुष्का ने बेहद खुशी जाहिर की है। उनको अपने पतिदेव को एकतरह से सलाम ठोका है। कैसे विराट मुश्किल दौर के बाद जीवटता से उठ खड़े होकर फिर से रन-मशीन बन चुके हैं।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 317 रनों की रिकॉर्ड जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने विराट कोहली के नाबाद 166 रनों की बदौलत 50 ओवर में 390 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 73 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले के बाद इस सीरीज में दो शतक लगाने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया है। (Photo- Anushkar Sharma Instagram/PTI)

पिछली चार वनडे पारियों में तीन शतक
कोहली इतनी प्रचंड फॉर्म में हैं कि पिछली चार वनडे पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं और उनकी ताजा पारी ने सचिन का घरेलू वनडे शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब कोहली ने भारत में 21 वनडे शतक लगा दिए हैं। ये कोहली का 46वां वनडे शतक था और वे सचिन के ओवरऑल वनडे शतक रिकॉर्ड से अब केवल 3 शतक दूर हैं।

कोहली की सारी दुआएं कबूल होती जा रही हैं
कोहली की 110 गेंदों पर खेली गई 166 रनों की पारी के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। विराट वनडे सीरीज से पहले अनुष्का के साथ पवित्र स्थानों की यात्रा पर निकले थे और दुआ-मन्नतें पूरी करते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उनकी बेटी वामिका भी थी। ऐसा लगता है कोहली की सारी दुआएं कबूल होती जा रही हैं और वे फिर से रन-मशीन बन चुके हैं।

अनुष्का हुईं दिल-दिल
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के लिए खुशी को जाहिर करते हुए फोटो लगाया और उस पर लिखा- "क्या कमाल के बंदे हैं! क्या गजब की पारी खेली।"
फोटो पर बीच में 'शाबास' भी लिखा हुआ है। साथ में दिल के कई स्टीकर लगे हुए हैं।

'जबसे लंबा ब्रेक लिया है तबसे अच्छा महसूस कर रहा हूं'
विराट ने भी मैच के बाद कहा है, जबसे मैंने लंबा ब्रेक लेकर वापसी की है, मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे किसी रिकॉर्ड को छूने की ललक नहीं है। मैं केवल अपनी बैटिंग का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं बस रिलेक्स हूं और ऐसा ही रहना चाहता हूं।
कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान 8 छक्के लगाए जो उनके द्वारा भारत में एक वनडे पारी में ठोके गए सर्वाधिक छक्के हैं। ये कोहली का श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया 10वां वनडे शतक भी था जिसके चलते वे किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

वर्ल्ड कप से पहले अति शुभ संकेत
भारत की पारी के दौरान शुबमन गिल ने भी बेहतरीन शतक लगाया और बाद में गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज का जलवा जारी रहा जिन्होंने चार विकेट चटकाए। सिराज और गिल जिस तरह से वनडे फॉर्मेट में विश्व पर राज करने वाले खिलाड़ियों की तरह से उभर रहे हैं वह टीम के लिए वर्ल्ड कप से पहले अति शुभ संकेत है। साथ ही कुलदीप यादव की वापसी को भी नहीं भूलना चाहिए जो हर मिले मौकों पर छाप छोड़ते जा रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications