IND vs SL: ईडन गार्डन्स में जम गया रंग, मैच के बाद मिले कोहली और किशन, पब्लिक के सामने हुआ डांस- VIDEO

ईडन गार्डन में कोहली और ईशान के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों किस तरीके से फिल्मी अंदाज में डांस के मूव्स से शुरुआत करते दर्शकों को सरप्राइज कर देते हैं।

Virat Kohli and Ishan Kishan

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कई मौकों पर अपने डांस के स्टेप्स दिखा चुके हैं और युवा विकेटकीपर ईशान किशन भी अपने इस हुनर की बानगी कई बार प्रदर्शित कर चुके हैं। ऐसे में ईडन गार्डन्स पर जब टीम इंडिया को जीत मिली तो कोहली और किशन दोनों एक साथ जुट गए और उसके बाद फिर डांस का हंगामा होना ही था। किशन और कोहली ने पब्लिक के सामने सरप्राइस देते हुए जो डांस के मूव्स किए उसने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

फिल्मी अंदाज में डांस के मूव्स

फिल्मी अंदाज में डांस के मूव्स

भारत ने यह मुकाबला जीतने के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज कब्जा ली है जबकि श्रंखला का एक और मैच 15 जनवरी को तिरुअनंतपुरम में खेला जाना बाकी है। कोहली इस मुकाबले में केवल 4 ही रन बना पाए थे और किशन मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे लेकिन दोनों ने मैच के बाद मैदान पर अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई और ईडन गार्डन में इनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोहली और किशन किस तरीके से फिल्मी अंदाज में डांस के मूव्स से शुरुआत करते हुए कदम थिरकाते हुए आगे बढ़ते हैं।

 लोगों का मनोरंजन किया

लोगों का मनोरंजन किया

फैंस यह देख कर हैरान हो जाते हैं उनके आश्चर्य का कोई ठिकाना नहीं होता। फैंस ने इस दौरान दोनों की वीडियो भी शूट की और यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं। कोहली पंजाबी बैकग्राउंड से आते हैं जहां पर नाचना-गाना जीवन का उतना ही अभिन्न हिस्सा होता है जितना खाना-पीना। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले मुकाबले में भी अपनी डांसिंग काबिलियत दिखाई थी और लोगों का मनोरंजन किया था।

यहां देखें वीडियो-

विराट इससे पहले कई मुकाबलों में भी खड़े-खड़े कुछ मूव्स करते रहते हैं। कभी उनकी गर्दन हिलती है कभी-कभी उनके पैर थिरकते रहते हैं। विराट इस समय अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म को फिर से हासिल कर चुके हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में वनडे फॉर्मेट में बैक टू बैक सेंचुरी लगाई और सचिन तेंदुलकर के घर में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

जहां तक इस मुकाबले की बात है तो कुलदीप यादव (3/51) और मोहम्मद सिराज (3/30) ने गेंद से फिर कहर बरपाया क्योंकि भारत ने श्रीलंका द्वारा बल्लेबाजी के लिए चुने जाने के बाद विपक्षी टीम को 215 रन पर आउट कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+