IND vs SL: भारतीय गेंदबाजी पाकिस्तान के बराबर है, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने किया दावा
IND vs SL: एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज के अद्भुत स्पेल ने टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की धार दर्शाई है। वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने अन्य टीमों को भी अपनी तेज गेंदबाजी से सावधान रहने की चुनौती प्रदान कर दी है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में बात नहीं की जाती थी लेकिन यह पाकिस्तान के बराबर है। इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर कुछ अहम बातों का जिक्र किया।

गावस्कर ने कहा कि मैं याद नहीं कर पा रहा कि ऐसी गेंदबाजी कब थी। यह नई गेंद के साथ आक्रमण की क्वालिटी को दर्शाता है। कई बार लोग पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करते हैं, मैं समझता हूं कि बुमराह की अगुवाई में भारत के पास भी ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है।
सुनील गावस्कर ने कहा कि बुमराह प्रेशर बनाते हैं और हमारे पास शमी भी हैं, जो प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। यह बताने के लिए काफी है कि रिजर्व में भी इंडिया के पास तेज गेंदबाज हैं। गावस्कर ने कहा कि मोहम्मद सिराज की तारीफ होनी चाहिए।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि जब सिराज विकेट ले रहे थे तब हर कोई हँस रहा था, मुझे यह देखकर भी अच्छा लगा। वह गेंद के पीछे बाउंड्री तक भाग गए थे। इससे सिराज की ऊर्जा के बारे में पता चलता है। वह उन खिलाड़ियों में से हैं, जो हर गेंद के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं।
गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के 6 विकेट लेकर कमर तोड़ दी थी। भारतीय टीम ने मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से पराजित कर दिया था। टीम इंडिया ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में भी इस फॉर्म को लेकर जाना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications