IND vs SL: भारतीय प्लेइंग XI में कुलदीप की वापसी पर सोशल मीडिया रिएक्शन, फैंस बोले- सूर्यकुमार कब आएंगे?

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा बदलाव किया है। टीम में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

Kuldeep yadav

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम की पहले गेंदबाजी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में आज एक बड़ा बदलाव हुआ है। टीम इंडिया में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट और फिर वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि उन्हें पूरे दौरे पर नहीं खिलाया गया था। श्रीलंका के खिलाफ भी पहले वनडे में युजी चहल को मौका दिया गया था और कुलदीप को बाहर बिठाया था, लेकिन अब चहल के चोटिल होने के बाद कुलदीप को टीम में शामिल किया गया है।

टीम में जबरदस्ती का बदलाव हुआ है- रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के वक्त बताया कि यह बदलाव युजवेंद्र चहल के चोटिल होने की वजह से ही किया गया है, क्योंकि चहल पिछले मैच में डाइव मारने के दौरान चोटिल हो गए थे। रोहित ने कहा, 'एक जबरदस्ती का बदलाव टीम में किया गया है, क्योंकि चहल पिछले मैच में चोटिल हुए थे और पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, इसलिए उनकी जगह चहल को मौका दिया गया है।' सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन एकबार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

कुलदीप ने ईडन गार्डन में ली थी हैट्रिक

आपको बता दें कि भारत ने ईडन गार्डन में अपना आखिरी वनडे 2017 में खेला था। हालांकि उसके बाद भारतीय टीम ने यहां डे-नाइट टेस्ट मैच खेला है, लेकिन इस ग्राउंड पर वनडे मैच 5 साल बाद हो रहा है। भारत ने सितंबर 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे इस ग्राउंड पर खेला था। उस मैच में कुलदीप यादव टीम का हिस्सा थे और उन्होंने उस मैच में हैट्रिक ली थी। कुलदीप ने मैथ्यू वेड, एश्टन एगर और पैट कमिंस को आउट किया था।

कुलदीप यादव की टीम में वापसी के बाद से उनके फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर कुलदीप की वापसी को लेकर फैंस की खुशी देखने को मिल रही है। एक नजर सोशल मीडिया रिएक्शन पर :

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+