श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम घोषित, रोहित की वापसी और धवन बाहर

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज में खेलेगी। सबसे पहले टी20 सीरीज होगी और बाद में वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Team India

IND vs SL, Indian Team for Sri Lanka series: श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद क्रिकेट में घरेलू सीरीज के लिए भारत की वनडे और टी20 टीमों की घोषणा कर दी गई है। वनडे टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है। वहीं टी20 टीम में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टी20 टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल किये गए हैं। रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल करने के कयास लगाए जा जा रहे थे लेकिन उनको शामिल नहीं किया गया है।

टीम इंडिया में टी20 प्रारूप के लिए शिवम मावी और मुकेश कुमार के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। एक और खास डेवलपमेंट यह हुआ है कि शिखर धवन को वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टी20 टीम का उपकप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। एकदिवसीय टीम में हार्दिक पांड्या उपकप्तान हैं। पांड्या की वनडे टीम में वापसी हो गई है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम

टी20: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक , शिवम मावी, मुकेश कुमार।

वनडे: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो। शमी, मो। सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की सीरीज का कार्यक्रम

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 सीरीज होगी। पहला मैच 4 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में होगा। तीसरा मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी में होगा। दूसरा मैच 12 जनवरी को कोलकाता और अंतिम वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+