IND vs SL: राहुल द्रविड़ हुए बीमार, तीसरे ODI में नहीं रह पाएंगे टीम के साथ- रिपोर्ट

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ बीमारी के चलते तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की यात्रा करने की बजाए बेंगलुरू जा सकते हैं। भारत ने ये सीरीज पहले ही जीत ली है लेकिन तीसरा मैच क्लीन स्वीप के लिए खेला जाएगा।

Rahul Dravid

भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ चल रही एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब हो सकता है टीम को तीसरा और सीरीज का समापन मुकाबला मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बिना खेलना पड़ जाए। हाल में ही अपना 50वां जन्मदिन मनाने वाले राहुल द्रविड़ की सेहत बहुत ठीक नहीं बताई जा रही है। तीसरा मैच तिरुवनंतपुरम में होना है।

हालांकि, रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ भारतीय टीम के साथ तिरुवनंतपुरम की यात्रा नहीं कर रहे हैं। हेड कोच दूसरे वनडे के दौरान समस्या का सामना करना पड़ा था। तब तो द्रविड़ कोलकाता में टीम के साथ मौजूद रहे लेकिन अब उनके बेंगलुरु लौटने की संभावना है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि पूर्व भारतीय कप्तान 15 जनवरी को रोहित एंड कंपनी के साथ जुड़ेंगे या नहीं। ये मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा जहां भारत से सीरीज में क्लीन स्वीप की उम्मीद की जा रही है।

रिपोर्टों के अनुसार, द्रविड़ होटल में ही असहज महसूस कर रहे थे और उनका बीपी बढ़ गया था। उनको इसके लिए दवाई लेनी पड़ी। उनके अब भारतीय टीम के साथ यात्रा करने के बजाय बेंगलुरु लौटने की संभावना काफी अधिक है।

द्रविड़ ऐसे कोच रहे हैं जो किसी ना किसी वजह से टीम के साथ उतने नियमित नहीं हैं जितने की रवि शास्त्री थे। वर्ल्ड कप के बाद भी वे एक ब्रेक पर गए थे। भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपना एक और मुकाबला खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जाहिर है द्रविड़ के लिए अभी रेस्ट का कोई टाइम नहीं है। ऐसे में वे चाहेंगे जल्द से जल्द ठीक होकर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का अगला एसाइनमेंट संभाल लें।

इस बीच, मेन इन ब्लू ने कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन से श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली, क्योंकि दोनों ने 3 विकेट लिए और अपनी बेहतरीन लय को लगातार आगे बढ़ाया है। खासकर मोहम्मद सिराज अब अगले बढ़े भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर उभर रहे हैं जो बुमराह की गैर मौजूदगी में बहुत जरूर है।

Recommended Video

    IND vs SL: Team India को लगा झटका, तीसरे मैच से पहले Head Coach की बिगड़ी तबियत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+