'आपके लिए दिल से बुरा लगता है, आपकी खामोशी सब बयां करती है', संजू सैमसन के साथ फिर हुआ अन्याय
Sanju Samson vs Sri lanka: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में जीत हासिल करके मजबूत छाप छोड़ना चाहेंगे।
सूर्यकुमार यादव पर बड़ी जिम्मेदारी
गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को भारत के श्रीलंका दौरे से पहले बीसीसीआई ने नई भूमिका दी है। रोहित शर्मा के टी 20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। यह सीरीज उनके कप्तानी करियर के लिए बेहद खास है। सूर्यकुमार की कोशिश अपनी कप्तानी में टीम को सीरीज जीत दिलाने की होगी।

संजू सैमसन बाहर
टीम चयन की बात करें तो सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने पहले मुकाबले में चार खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, शिवम दुबे और खलील अहमद को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। संजू सैमसन के बाहर होने के सोशल मीडिया पर फैंस हैरानी जता रहे हैं।
फूटा फैंस का गुस्सा
संजू सैमसन के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपके लिए दिल से बुरा लगता है, आपकी खामोशी सब बयां करती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद भी संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पा रही है। बीसीसीआई संजू सैमसन को पानी पिलाने वाले खिलाड़ी के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट दे सकती है।
भारतः शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंकाः अविष्का फर्नांडो, चरिथ असालंका (कप्तान), पाथुम निसांका, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलालागे, बिनुरा फर्नांडो।












Click it and Unblock the Notifications