'बचपन से कोहली को देखा है और अब साथ खेलकर शतक जड़ने से खुश हूं,' शुभमन गिल की प्रतिक्रिया

शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

Gill and Kohli

IND vs SL 3rd ODI (भारत बनाम श्रीलंका): भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में धाकड़ बैटिंग करते हुए 390 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और विराट कोहली की तरफ से शतक देखने को मिले। दोनों ने उम्दा बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। गिल शतक के बाद आउट हो गए थे लेकिन कोहली का बल्ला अंतिम गेंद तक चलता रहा और टीम इंडिया को उन्होंने बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत ने मैच 317 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीता। गिल ने कोहली के सामने बैटिंग करने को लेकर एक अहम बात कही है।

शुभमन गिल की अहम प्रतिक्रिया

शुभमन गिल की अहम प्रतिक्रिया

गिल ने पहली पारी के बाद कहा कि जब आप एक अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलते हैं तो हमेशा अच्छा लगता है। हम किसी लक्ष्य को सेट करने की नहीं सोच रहे थे, बस यही देख रहे थे कि विकेट कैसा खेलता है। कभी-कभी गेंद नीची रही थी लेकिन ओवरऑल यह विकेट काफी अच्छा था। जब आप रोहित भाई और विराट भाई जैसे खिलाड़ियों के साथ बैटिंग करते हैं, तो ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता। हम बात कर रहे थे कि किस गेंदबाज को कब निशाना बनाना है। शुरुआती कुछ ओवरों में हमने स्कोर नहीं किया था, बाद में बात कर फ़ास्ट खेलने का मन बनाया। कोहली शानदार हैं। उनको बचपन से देखता आया हूँ और अब क्रीज शेयर करना एक बेहतरीन अनुभव है।

विराट कोहली की धाकड़ पारी

विराट कोहली की धाकड़ पारी

गौरतलब है कि गिल और कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की थी। गिल 116 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कोहली ने क्रीज पर टिककर धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने वनडे करियर का 46वां शतक जमा दिया। कोहली ने नाबाद 166 रन बनाए। वनडे इंटरनेशनल में यह उनका दूसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर था। उनका उच्चतम स्कोर 183 है। कोहली ने अपनी पारी में 8 छक्के जड़े।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेले थे

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेले थे

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+