कोहली के शतक से ठीक पहले मैदान पर हुई दुर्घटना, एक शॉट में चोटिल हुए श्रीलंका के दो खिलाड़ी- VIDEO
ये विराट कोहली का ही शॉट था जिसने उनको 99 रनों पर पहुंचा दिया लेकिन श्रीलंका के दो फिल्डरों पर भी ये भारी पड़ा क्योंकि वे बाउंड्री पर एक दूसरे से टकरा गए और दोनों को बाहर ले जाने के लिए स्ट्रेचर बुलानी पड़ी।

श्रीलंका के बीच मौजूदा वनडे सीरीज में विराट कोहली ने तीन मैचों में अपना दूसरा शतक लगा दिया है जिसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के घरेलू वनडे रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। अब वे सचिन के 49 शतकों की बराबरी करने से भी केवल तीन शतक दूर हैं। कोहली ने पिछली चार वनडे पारियों में तीन शतक लगाए हैं और ये दिखाता है पुरानी रन मशीन की वापसी हो चुकी है। ये फॉर्मेट हमेशा कोहली के लिए सबसे मुफीद रहा है और एक बार बार से भारतीय कप्तान इस फॉर्मेट को सबसे ज्यादा भुना रहे हैं। लेकिन ये शतक जितनी आसानी से लगा है उतनी आसान चीजें इसके इर्द-गिर्द नहीं घटी बल्कि जब कोहली 99 रनों पर पहुंचे तब मैदान पर बड़ी दुर्घटना घट गई।

43वें ओवर में बैटिंग कर रहे थे
विराट उस समय पारी के 43वें ओवर में बैटिंग कर रहे थे और सामने से करुणारत्ने गेंदबाजी कर रहे थे। कोहली ने गेंद को डीप स्क्वायर लेग और डीप मिड विकेट के बीच में पुल करते हुए खेल दिया। गेंद सीमा रेखा के करीब पहुंची लेकिन श्रीलंका के दो फील्डरों ने चौका रोकने का प्रयास करते हुए खुद को एक-दूसरे के इतना करीब पाया कि दोनों एक दूसरे से टकरा गए और मैदान पर ही गिर गए। इस दौरान बॉल भी उनसे टकराकर बाउंड्री पर चली गई और विराट को चार रन मिल गए।

स्ट्रेचर मंगाना पड़ा
ये दोनों फील्डर थे जेफ्री वांडरसे और एशेन बंडारा जो गेंद को रोकते समय एक दूसरे के सामने आ गए। ऐसा नहीं कि ये आमने सामने खड़े होने की स्थिति में बुरी तरह से टक्कर लगी बल्कि गेंद को रोकने के लिए दोनों स्लिप हो रहे थे तब ये टकराव हुआ जहां एक फिल्डर दूसरे के ऊपर से गुजकर चला गया और चोटें लगी। इससे पहले कोई समझ पाता क्या हुआ है दोनों खिलाड़ी बाउंड्री पर गिर पड़े और फिर कराहते दिखे। मामला गंभीर होते देख तुरंत श्रीलंका के फीजियो मैदान पर पहुंचे और फिर दोनों खिलाड़ियों को मैदान के बाहर ले जाने के लिए स्ट्रेचर मंगाना पड़ा।
यहां देखें वीडियो-
रिप्ले में देखा गया बंडारा का घुटना वांडरसे के पेट में जाकर लगा। इस दौरान भारतीय टीम का मेडिकल स्टॉफ भी पहुंच चुका था। जब बंडारा को स्ट्रेचर पर ले जाया गया तब उनकी गर्दन को नेक ब्रेस लगा हुआ था लेकिन वे सचेत थे।
इसके बाद दासुन शनाका को विराट कोहली से लंबी बातचीत करते देखा गया। इसके बाद विराट कोहली ने अपना शतक अगले ही गेंद पर पूरा किया और वे बाद में तेज पारी खेलते हुए 150 का स्कोर भी पार कर गए। ये पूरी तरह से विराट कोहली की पीक पारी थी क्योंकि उन्होंने 110 गेंदों पर 166 रन बनाते हुए 13 चौके और 8 छक्के लगाए। वे अंत तक नाबाद रहे जिसके चलते भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रनों का विजयी स्कोर भी खड़ा कर दिया।
(Photos Credit- Twitter)
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications