IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट
भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई है. टीम इंडिया दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

IND vs SL 2nd ODI (भारत बनाम श्रीलंका): लम्बे समय के बाद टीम इंडिया ईडन गार्डंस में खेलने के लिए आई है। श्रीलंका के खिलाफ 12 जनवरी को कोलकाता में दूसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। पहले वनडे मैच जीतकर टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा ज़माने का प्रयास करेगी। श्रीलंकाई टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। हारने पर मेहमान टीम सीरीज गंवा देगी। ऐसे में उनको जीतना जरूरी है।
इस समय उत्तर भारत में सर्दी का मौसम चल रहा है। कहीं न कहीं उसका असर भारत के अन्य स्थानों पर भी पड़ा है। कोलकाता में उतनी सर्दी नहीं होगी लेकिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियम के करीब रहने के आसार हैं। मौसम में हवाओं का असर भी नहीं होगा। इससे गेंदबाजों को मदद की संभावना समाप्त हो जाती है। हालांकि शाम के समय शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। बाद में पिच बैटिंग करने के लिए आसान हो जाएगी। कोलकाता में ऐसा अक्सर देखा जाता है, जब पिच रात के समय बैटिंग करने वाली टीम को काफी ज्यादा मदद करती है।
बारिश को लेकर क्या है पूर्वानुमान
कोलकाता का ईडन गार्डंस स्टेडियम गंगा नदी के पास स्थित है। वहां से आने वाली हल्की हवाओं से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हाल के समय में ऐसा देखा गया है। हालांकि मुकाबले में बारिश का खलल देखने को नहीं मिलेगा। शाम के समय ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे गेंदबाजों को मुश्किल होगी और बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाएगा। आउटफील्ड में भी ओस का प्रभाव रहेगा लेकिन यहां की आउटफील्ड काफी तेज होती है। साफ़ मौसम में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, कसुन रजिता, महेश तीक्षणा।












Click it and Unblock the Notifications