IND vs SL 1st T20 : दीपक हुड्डा ने किया डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिला माैका

लखनऊ। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत हो चुकी है। भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। विराट कोहली सीरीज से बाहर हैं, जबकि रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं दीपक हुड्डा को डेब्यू करने का माैका मिला है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने हाल ही में विंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज जीती है। इसलिए भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत की वही लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

IND vs SL

टाॅस हारने के बाद रोहित ने कहा, ''हम अगर टाॅस जीतते तो हम भी पीछा करना चाह रहे थे। यह सुनिश्चित नहीं था कि भारत में पिचें कैसे खेलती हैं। लेकिन अब हम जानते हैं कि हमें अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है, पिछली बार जब हम यहां खेले थे, लगभग 4 साल पहले, पिच ने अच्छा खेला था। जहां तक टीम के लक्ष्यों का संबंध है, कुछ भी नहीं बदलता है, एक टीम के रूप में सही काम करने की जरूरत है। सभी सही बॉक्सों को टिक करते रहने की जरूरत है। यह नई हिम्मत के लिए एक चुनौती है। हमने जो आखिरी मैच खेला था, उसके लिहाज से आज 6 बदलाव हैं। रुतुराज को खेलना था, लेकिन उनकी कलाई में चोट है और वह आज नहीं खेलेंगे।''

यह भी पढ़ें- इस कारण IPL 2022 से बाहर हो सकते हैं दीपक चाहर, CSK ने रखी पूरी नजर

लखनऊ के मैदान पर भारत ने नवंबर 2018 में इसी मैदान पर विंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेला था। इस मैच में भारत ने 195 रन रन बनाए थे। यह इस मैदान पर किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वोच्च स्कोर भी है। उस समय रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए थे। शिखर धवन ने भी 43 रन बनाए। विंडीज लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। इस मैदान पर यह पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच था। वहीं दोनों टीमों के आपसी प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत और श्रीलंका ने अब तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 22 मैच खेले हैं। इनमें से 14 में भारत ने जीत हासिल की है। साथ ही श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं, लेकिन एक भी मैच तय नहीं हुआ है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल (W), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (C), चमिका करुणारत्ने, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुशमंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+