इस कारण IPL 2022 से बाहर हो सकते हैं दीपक चाहर, CSK ने रखी पूरी नजर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकता है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर आई है। चार बार की चैंपियन चेन्नई ने आईपीएल नीलामी में दीपक चाहर पर मोटी रकम बहारकर अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब खबर है कि स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। चाहर को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले चेन्नई ने नीलामी में कभी भी इतना पैसा कभी किसी खिलाड़ी पर नहीं लगाया था।

यह भी पढ़ें- वो शानदार फॉर्म में था, लेकिन बाकी भी मौके का इंतजार कर रहे हैं : रोहित

इस कारण बाहर हो सकते हैं

इस कारण बाहर हो सकते हैं

दरअसल, चेन्नई टीम के मुख्य तेज गेंदबाज चाहर हाल ही में विंडीज के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच में हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो गए थे। दीपक को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से भी बाहर कर दिया है। साथ ही टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चाहर आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं। दीपक चाहर ने 20 फरवरी को हुए टी20 मैच में 1.5 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए थे। वे अपने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद को नहीं फेंक पाए थे। उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट आई, जिस कारण वह मैदान पर भी लेट गए थे और बाद में फीजियो के साथ मैदान छोड़कर बाहर चले गए।

CSK ने रखी है पूरी नजर

CSK ने रखी है पूरी नजर

फिलहाल जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं उनके अनुसार, चाहर की चोट गंभीर है। उसे कम से कम दो-तीन महीनों के लिए बाहर होना पड़ सकता है। वहीं अमर उजाला के पत्रकार ने जब चेन्नई सुपरकिंग्स के एक पदाधिकारी के साथ इस मामले पर फोन के जरिए बात की तो उन्होंने कहा कि चाहर की चोट पर फ्रेंचाइजी की ओर से कोई भी कुछ नहीं बोल सकता। उनकी चोट पर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफेन फ्लेमिंग सहित सबकी नजर बनी हुए है।

बाहर हुए तो लगेगा बड़ा झटका

बाहर हुए तो लगेगा बड़ा झटका

बता दें कि अगर चाहर चोट के चलते आईपीएल 2022 से बाहर हो जाते हैं तो यह सीएसके लिए एक बड़ा झटका होगा। चाहर को खरीदने के लिए नीलामी में चार टीमों ने बोली लगाई थी। चेन्नई के अलावा राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाज को खरीदने की कोशिश की, लेकिन अंत में चेन्नई की टीम को सफलता मिली। राजस्थान ने अंतिम बोली 13.75 करोड़ रुपए की अंतिम बोली लगाई थी। हालांकि, चेन्नई टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि चाहर समय पर फिट हो जाएंगे और टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। चाहर आईपीएल 2018 से चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। तब उन्हें चेन्नई ने 80 लाख में खरीदा था। 2018 में उन्होंने 12 मैचों में 10 विकेट लिए थे। फिर 2019 में खेले 17 मैचों में 22 विकेट लेकर सबको हैरान किया था। साल 2020 में उनके नाम 14 मैचों में 12 विकेट रहे। तो वहीं 2021 में टीम को चैंपियन बनाने के लिए उन्होंने 15 मैचों में 14 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+