IND vs SA: कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच

IND vs SA 2nd T20 Time and Venue: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ऑरिजनल कार्यक्रम में निर्धारित समय को बाद में बदल दिया गया था। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले देर रात तक जाने वाले थे। इसे देखते हुए पहले टी20 से दो दिन पहले ही समय में बदलाव करने का फैसला लिया गया था।

डरबन में पहला टी20 मुकाबला खेला जाना था लेकिन बारिश ने टॉस तक नहीं होने दिया। दो घंटे तक इन्तजार करने के बाद अंत में अम्पायरों को मैच रद्द करना पड़ा था। दूसरा टी20 मैच आज गायबेरखा (पोर्ट एलिजाबेथ) में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए अहम मैच है।

india vs south africa

पिछले मैच का समय भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट रखा गया था। टॉस का समय 7 बजे था। इस बाद मैच का समय एक बार फिर से बदला हुआ है। इस बार मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू होने वाला है। वेन्यू बदलने के साथ टाइम में भी बदलाव हुआ है।

दूसरा टी20 मैच रात 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाला है। इस मैच का टॉस रात 8 बजे होना है। मैच में बारिश का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में यह देखा जाना है कि इस मैच का सफलतापूर्वक आयोजन हो पाएगा या नहीं। फैन्स तो यही चाहेंगे कि मुकाबला समय पर शुरू हो जाए लेकिन 45 फीसदी तक बारिश की संभावना है।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश: रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेकलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी

भारत की संभावित एकादश: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+