केएल राहुल के फैसले ने कैसे आसान बना दी डीन एल्गर की राह, गावस्कर ने दिलाया इस ओर ध्यान
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका ने जिस तरह से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत को दूसरे टेस्ट में हराया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। साउथ अफ्रीका से क्रेडिट ना छीनते हुए यह भी सच है कि भारतीय खेमे ने वो सब कुछ किया जो इस मैच को हारने के लिए जरूरी था। जिस तरह से सभी बॉलरों ने चौथी पारी में बॉलिंग की उसने दक्षिण अफ्रीका को जीत थाली में परोसकर दे दी। जसप्रीत बुमराह ऐसे बॉलर नजर आए जो अफ्रीका को जीत दिलाने के लिए सबसे ज्यादा उतावले लग रहे थे।

इसके अलावा भारत को नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली की कमी तो खली ही है। भले ही बैटिंग में कोहली फ्लॉप शो कर रहे हैं लेकिन कप्तानी में उनका उर्जा की बराबरी केएल राहुल से नहीं की जा सकती । राहुल में वो स्पार्क मिसिंग है जो रोहित और कोहली जैसे कप्तानों में हैं।
अब जब सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है तो भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने यह बताने की कोशिश की है कैसे केएल राहुल के फैसलों ने डीन एल्गर के लिए जीत की राह को थोड़ा आसान बना दिया।
यह भी पढ़िए- BCCI हेडक्वार्टर में कोरोना की तीसरी लहर का आतंक, 15 MCA कर्मचारी भी हुए पॉजिटिव
गावस्कर ने बताया कि जब एल्गर सिंगल्स लेने के लिए स्ट्राइक को रोटेट करने की ओर ध्यान दे रहे थे तब राहुल ने कैसे डीप में दो फील्डरों को तैनात कर रखा था। गावस्कर का कहना है कि एलगर ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो गेंद को हुक करते हों, ऐसे में राहुल ने जो फील्डिंग सजाई वह गलत थी।
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर मैच के बाद बात करते हुए कहा, यह पहली पारी है तब भारत ने वह टेस्ट मैच गंवाया है जब विराट कोहली उसमें एक कप्तान के तौर पर नही खेल रहे थे। केएल राहुल के लिए, मैं यही कहना चाहूंगा कि दूसरी पारी की शुरुआत में डीन एल्गर ने जो सिंगल्स निकाले उससे उनका काम आसान हो गया। डीन एल्गर गेंद को हुक करने वाले बल्लेबाज नहीं हैं, तो आपके पास डीप में दो खिलाड़ी हैं जिसका कोई तुक नहीं बनता है। वह आराम से एक-एक रन ले रहे थे और स्कोर करते जा रहे थे।
पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि भारत की फील्डिंग बहुत तेज नहीं थी जिसके चलते भी साउथ अफ्रीका को मैच जीतने का मौका मिला।
उन्होंने कहा, भारतीय फील्डिंग थोड़ी और तेज और चुस्त हो सकती थी। मुझे लगता है दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच जीता है और मुझे नहीं लगता कि भारत इस मैच को हारा है।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 11 जनवरी को केपटाउन में होगा।












Click it and Unblock the Notifications