IND vs SA: क्या संजू सैमसन पहले वनडे में रहेंगे टीम से बाहर? केएल राहुल ने दिया रिंकू को खिलाने का संकेत

IND vs SA, Sanju Samson: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल हैं और संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। संजू सैमसन की जगह को लेकर फ़िलहाल असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही है। केएल राहुल ने कुछ ऐसा ही हिंट उनको लेकर दिया है।

केएल राहुल ने कहा कि सैमसन नम्बर 5 या 6 पर खेलेंगे और भारतीय टीम के लिए वह इसी भूमिका में खेलते रहे हैं। अभी के लिए मैं सीरीज में विकेटकीपर के रूप में खेल रहा हूं। अगर सैमसन के लिए मौका आया, तो वह यह (5, 6 पर खेलने का) काम ही करेंगे।

 Sanju Samson

राहुल ने इस बयान से काफी कुछ साफ़ कर दिया है। उनके अनुसार कीपर के तौर पर वह खुद खेल रहे हैं, ऐसे में सैमसन के लिए जगह की गुंजाइश कम दिख रही है। सैमसन भी बतौर विकेटकीपर ही खेलते हैं। दो कीपर एक साथ प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पाएंगे। राहुल बल्लेबाजी भी मिडिल ऑर्डर में करते हैं।

टीम इंडिया में रिंकू सिंह भी शामिल हैं। ऐसे में वह नम्बर 6 के दावेदार नज़र आ रहे हैं। इससे भी सैमसन की जगह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। देखना होगा कि सैमसन को पहले वनडे मैच में खिलाया जाएगा या नहीं। अभी के लिए ऐसा हेई लग रहा है कि राहुल खुद कीपर रहेंगे और सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। रविवार को जोहांसबर्ग में मुकाबले के दौरान टॉस पर सब कुछ साफ़ हो जाएगा।

रिंकू सिंह को लेकर केएल राहुल ने कहा कि उन्होंने दिखाया है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं, हमें आईपीएल में उनका कौशल देखा है। वह खेल के प्रति जागरूक हैं, यह टी20 सीरीज में देखने को मिला है। मेरे लिए यह सब देखना एकदम फ्रेश है। हालांकि राहुल ने यह नहीं कहा है कि वह बाहर रहेंगे, उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल भी किया जा सकता है लेकिन रिंकू को बाहर बैठना पड़ सकता है।

भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम को 106 रनों के बड़े अंतर से पीटकर टीम इंडिया ने सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त कर दी थी। वनडे सीरीज के पहले मैच में भी टीम इंडिया से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। राहुल की कप्तानी भी दिलचस्प रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+