RECORDS: रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड, सूर्या ने भी रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क, 29 सितंबर: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी20 में 8 विकेट से हराकर 3 मैचों सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला गया था, जहां टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 109 रन का टारगेट था जिसे मेजबान टीम ने 17वें ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत में केएल राहुल ने नाबाद 51 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रन बनाए। चलिए डालते हैं, एक नजर पहले मैच में बने कुछ रिकॉर्ड्स पर...

Recommended Video

    IND vs SA: Rohit Sharma ने Dhoni को पछाड़ा, India के नाम भी खराब रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    धोनी से आगे निकले रोहित

    धोनी से आगे निकले रोहित

    तिरुवनंतपुरम में मिली जीत के साथ ही रोहित शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। हिटमैन ने पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित की इस साल ये 16वीं जीत थी। वही एमएस धोनी ने 2016 में 15 T20I मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

    सिक्सर किंग बने सूर्या

    सिक्सर किंग बने सूर्या

    सूर्यकुमार यादव इस समय कमाल की फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने केवल 33 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। अपनी इस पारी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम के आगे जोड़ लिया। दरअसल, सूर्यकुमार एक साल में सबसे ज्यादा T20I छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 2022 में वह अभी तक कुल 45 छक्के जड़ चुके हैं। इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड पाक ओपनर मोहम्मद रिजवान (42) के नाम पर दर्ज था।

    T20I क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

    T20I क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

    • 45 - सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया (2022)*
    • 42 - मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान (2021)
    • 41 - मार्टिन गप्टिल, न्यूजीलैंड (2021)
    • 37 - एविन लुईस, साउथ अफ्रीका (2021)
    मैच में बने कुछ अन्य अहम रिकॉर्ड्स

    मैच में बने कुछ अन्य अहम रिकॉर्ड्स

    • मैच में अर्शदीप ने 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। T20I में उनका ये पहला MOM अवॉर्ड रहा।
    • रोहित शर्मा 9वीं बार टी20 इंटरनेशनल में बिना खाता खोले आउट हुए।
    • कगिसो रबाडा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 10वीं बार रोहित शर्मा को आउट किया।
    • केएल राहुल नाबाद 51 रन.. T20I में उनका ये 19वां अर्धशतक रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+