IND vs SA: ऋषभ पंत और जुरेल दोनों की एंट्री, 2 खिलाड़ी होंगे बाहर, कोलकाता टेस्ट में भारत की संभावित इलेवन
IND vs SA: भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर पिछली टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही थी। अब एक बार फिर से दो टेस्ट की सीरीज होनी है और सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है, इंग्लैंड में चोट क्र बाद वह बाहर हो गए थे। उपकप्तान होने के नाते टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उनको शामिल किया जाएगा। उधर घरेलू क्रिकेट में ध्रुव जुरेल ने भी धमाल मचाया है। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में शतक जमाया।

ऋषभ पंत की वापसी के बाद ध्रुव जुरेल की जगह खतरे में है, हालांकि हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर करना अनुचित होगा। टीम प्रबंधन जुरेल को मौका देना चाहेगा, लेकिन इसके लिए बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल करना पड़ सकता है। केएल राहुल को तीसरे, पंत को चौथे और जुरेल को पांचवें नंबर पर भेजने की संभावना है।
ऑल राउंडर के रूप में भारत के पास कई विकल्प मौजूद हैं। अक्षर पटेल, रवीन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर आदि प्लेयर्स टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। उनके अलावा स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव भी हैं। हालांकि ऑल राउंडर के होने से टीम की बैटिंग में भी गहराई आती है। ऑल राउंडर के होने से गेंदबाजी में भी विकल्प बढ़ जाएंगे और कोलकाता टेस्ट में ऐसा ही हो सकता है।
साई सुदर्शन को बाहर रखते हुए ध्रुव जुरेल को मौका देना चाहिए, यह उचित विकल्प दिखाई देता है। जुरेल ने घरेलू सरजमीं पर अपना लोहा मनवाने का कम किया है। भले ही कीपर के तौर पर ऋषभ पंत इस टीम में मौजूद हैं लेकिन जुरेल की बैटिंग इस समय धांसू चल रही है। तेज गेंदबाजी में बुमराह और सिराज हैं।
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित एकादश
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवीन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications