IND vs SA: मोहम्मद शमी हो सकते हैं दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर, जानें क्या है इसकी वजह

Mohammed Shami: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेल चुकी है और इससे पहले वर्ल्ड कप खेला गया था। इस मेगा इवेंट में भारत के हीरो रहे थे मोहम्मद शमी। उन्होंने वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है। बीसीसीआई ने टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शमी को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो सकते हैं।

mohammed shami

वर्ल्ड कप में खेलने के बाद अचानक शमी को लेकर यह खबर हैरान करने वाली है लेकिन उनको कुछ परेशानी है। शमी को टखने में चोट है। इसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका सीरीज से हट सकते हैं। शमी को गेंदबाजी के दौरान लैंड करने में परेशानी होने की खबर सामने आई है।

क्रिकबज के अनुसार शमी को टखने में चोट है और बोर्ड के पास उनको लेकर फैसला लेने के लिए अभी समय है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया सबसे पहले टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद एकदिवसीय क्रिकेट में सीरीज खेली जाएगी, अंत में टेस्ट क्रिकेट है।

शमी को सफेद गेंद क्रिकेट सीरीज से आराम दिया गया है। उनको सिर्फ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट सीरीज क्रिसमस के बाद शुरू होगी। दो मैचों की सीरीज खेली जाएगी। देखना होगा कि तब तक शमी की स्थिति में क्या सुधार आता है। फ़िलहाल दो सप्ताह का समय बचा हुआ है। अगर वह टेस्ट सीरीज नहीं खेलते हैं, तो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका होगा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+