IND vs SA: इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा की फ्लॉप फॉर्म की खोली पोल, बाहर करने के सवाल पर जबरदस्त प्रतिक्रिया

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की 76 रनों से हार ने अभिषेक शर्मा के ऊपर सवाल खड़े किये हैं; पिछले चार में से तीन मैचों में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच इरफ़ान पठान की बड़ी प्रतिक्रिया आई है।

इरफ़ान पठान ने अभिषेक शर्मा के आउट होने के तरीके और अगले मैच में किसी अन्य प्लेयर को टीम में शामिल करने के निर्णय को लेकर बयान दिया है। उनका मानना है कि इस तरह बीच में उनको अगले मैच में बाहर कर देना ठीक नहीं है।

ind vs sa

साउथ अफ्रीका ने बनाया था तगड़ा प्लान

जियोहॉटस्टार से बातचीत में इरफ़ान पठान ने कहा कि अभिषेक शर्मा के लिए यह मैच संघर्ष वाला रहा है। हमने देखा कि कैसे पिछले दो मैचों में ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ आउट हुए हैं। गेंदबाज एक पेस और लाइन पर नहीं रहे। आप अगर ध्यान से देखें, तो लगातार कोई भी गेंद एक जैसी नहीं थी। अभिषेक शर्मा के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

पठान ने आगे कहा कि जब कोई बल्लेबाज इस तरह की आक्रामक अप्रोच के साथ जाता है, तो विपक्षी टीमें भी उनके लिए खास तौर पर प्लान तैयार करती हैं। नाथन एलिस ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभिषेक के खिलाफ सिर्फ शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल किया था। बैक ऑफ़ द हैण्ड स्लो गेंद और फुल लेंथ के साथ बाउंसर का मिश्रण कर दिया था।

अभिषेक को बैक करने की सलाह

इसी बात को जारी रखते हुए इरफ़ान पठान ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीकी टीम ने नाथन एलिस की किताब से एक पन्ना ले लिया और उसी का इस्तेमाल अभिषेक शर्मा के खिलाफ किया। निरंतर अच्छी लाइन और अनुशासित गेंदबाजी से अभिषेक शर्मा को सेटल नहीं होने दिया। अब बदलाव की बात होगी। क्या आप संजू सैमसन को लाएंगे। अगर मैं ड्रेसिंग रूम में होता, तो अभिषेक शर्मा को बैक करता। अगर एक खिलाड़ी को बाहर कर किसी अन्य चेहरे को लाया जाए और प्रदर्शन तब भी नहीं हुआ, तो यह एक ज्यादा बड़ी प्रॉब्लम हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+