IND vs SA : भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूका, भारी पड़ गया ये 3 गलतियां करना
स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में वीरवार भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। भारत ने 212 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट रहते आसानी से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गया।
यह भी पढ़ें- T20 : इतिहास नहीं रच सका भारत, हार के बाद ऋषभ पंत ने दिया ये बयान
Recommended Video

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूका भारत
केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे, जिस कारण पंत को कप्तान बनाया गया। पंत की कप्तानी में टीम को हार मिल गई इसी के साथ यह भारत की अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लगातार 13वीं जीत हासिल करने से चूक गया। अभी तक कोई भी टीम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लगातार 13 मैच नहीं जीत पाई। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान और रोमानिया टीम को पछाड़ते हुए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अफगानिस्तान और रोमानिया ने भी लगातार 12-12 टी20आई मैचों में जीत दर्ज की थी।

यहां से शुरू हुआ था जीत का सिलसिला
भारतीय टीम की जीत का सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2021 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हालांकि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी । भारत उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से पहला मैच हार गया था, फिर न्यूजीलैंड से हार हारा, लेकिन इसके बाद लगातार जीत हासिल की। तब कोहली टीम के कप्तान थे। कोहली की कप्तानी में 2 मैच लगातार जीते थे। टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड के खत्म होते ही कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। फिर रोहित शर्मा ने जीत का सिलसिला जारी रखा। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड, विंडीज और श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया। इसी के साथ लगातार जीत का सिलसिला 12-0 तक पहुंचा। लेकिन अब पंत की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से यह जीत का सिलसिला थम गया।

भारी पड़ गया ये 3 गलतियां करना
भारतीय टीम को इस मैच में 3 गलतियां करना भारी पड़ गया। पहली गलती श्रेयस अय्यर ने की जिन्होंने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर डुसैन का आसान कैच छोड़ दिया। उस समय डुसैन 30 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे थे। अगर ये कैच हो जाता तो भारत का पलड़ा भारी रहा, क्योंकि डुसैन ने 17वें ओवर में हर्षल पटेल के ओवर में 22 रन बनाकर मैच पलट दिया था। इसके अलावा अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल पर भरोसा ना करना भी गलती रहा। जब डुसैन व मिलर टच में थे तो पंत को चहल को गेंद साैंपनी चाहिए थी, क्योंकि उनके दो ही ओवर हुए थे। लेकिन चहल को अंतिम ओवर दिया गया जब मैच हाथ से निकल चुका था। इसके अलावा आईपीएल में कमाल दिखाने वाले हर्षल पटेल, आवेश खान, अक्षर पटेल भी अफ्रीकी गेंदबाजों पर लगाम नहीं कस पाए।












Click it and Unblock the Notifications