IND vs SA : भले मैच हारा भारत, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने जीता दिल, 21 साल बाद हुआ ऐसा काम

नई दिल्ली। भले ही भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार गया हो, लेकिन ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। भारत के लिए शिखर धवन ने सर्वाधिक 79 रन बनाए तो वहीं शार्दुल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। अगर आखिरी 10 ओवरों में किसी अन्य भारतीय ने भी थोड़ा अच्छा सहयोग दिया होता तो शायद भारत जीत भी जाता क्योंकि टीम 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो उसके विकेट बचे हुए थे।

यह भी पढ़ें- Test Rankings: भारत को लगा बड़ा झटका, छिन गया नंबर-1 का ताज, ये टीम बनी 'बादशाह'

21 साल बाद हुआ ऐसा काम

21 साल बाद हुआ ऐसा काम

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 42.2 ओवर में 214 के स्कोर पर 8 विकेट गिर चुके थे। लगा कि टीम ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन शार्दुल ही थे जिन्होंने फिर कोई विकेट नहीं गिरने दिया। रन रेट बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जिस कारण भारत जीत से पहले ही दूर चला गया था। हालांकि शार्दुल ने पूरे 50 ओवर तक मैच पहुंचाया आैर 43 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके 1 छक्का शामिल रहा। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 23 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। भारत भले ही जीतने से चूक गया हो, लेकिन जिस तरह से शार्दुल ने अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना किया है उसकी खूब तारीफ हो रही है।

21 साल बाद हुआ ऐसा काम

21 साल बाद हुआ ऐसा काम

खास बात यह रही कि शार्दुल ने पारी की अंतिम गेंद पर सिंगल रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक भी रहा। इसी के साथ 21 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने मैच की अंतिम गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया हो और उसी गेंद पर टीम मैच हार गई हो। इससे पहले ऐसा साल 2001 में हुआ था, जब श्रीलंका जिम्बाव्बे के बीच मैच हुआ था। श्रीलंका ने 30 अक्तूबर 2001 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाव्बे की टीम लड़खड़ा गई थी। दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे तो एक छोर से डगलस मैरिलियर टिके हुए थे। डगलस ने मैच की अंतिम गेंद पर चाैका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उसने 68 गेंदों का सामना किया था, लेकिन इसी के साथ उनकी टीम 79 रनों से मैच भी हार गई थी। संयोग की बात यह रही कि जिम्बाव्बे के भी 8 विकेट गिर चुके थे, फिर डगलस ने टीम का स्कोर 171 तक पहुंचाया।

खतरनाक हैं शार्दुल

खतरनाक हैं शार्दुल

बता दें कि शार्दुल बल्लेबाजी में भी खतरनाक हैं। हालांकि वह पहले मैच में गेंदबाजी करते समय महंगे साबित हुए। उन्होंने बिना विकेट लिए 72 रन लुटा दिए, जिस कारण साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 296 रन बना दिए। रॉसी वैन डेर डूसन ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने मैच के दौरान 9 चौके और 4 छक्के लगाए, जबकि टेम्बा बावुमा ने 8 चौकों पर 110 रनों की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 265 रन ही बना पाई। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि मध्यक्रम के खिलाड़ी रन नहीं बना सके। सिर्फ शादुर्ल, धवन ही अच्छे रन बना सके। विराट कोहली ने भी 51 रन का योगदान, लेकिन टीम जीत नहीं पाई। दिया शार्दुल पहले भी कई बार भारतीय टीम को मुसीबत से उबार चुके हैं। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 1 अर्धशतक, इंग्लैंड में 2 टेस्ट अर्धशतक लगाए हैं और साउथ अफ्रीका में 1 वनडे अर्धशतक बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+