दिनेश कार्तिक- भारत का सदाबहार फिनिशर; 2006 में नाबाद 31 से लेकर 2022 में 55 रन तक

राजकोट, 18 जून: भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर अपनी मैच खत्म करने की काबिलियत दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राजकोट में तूफानी अर्धशतक लगा दिया। कार्तिक ने तेज 55 रन बनाए जिसकी बदौलत भारत को 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाने में मदद मिली और दक्षिण अफ्रीका की टीम से 82 रनों की भारी जीत दर्ज करने में भी मदद मिली।

सबसे ज्यादा समय तक इस खेल में खुद को सक्रिय रखा

सबसे ज्यादा समय तक इस खेल में खुद को सक्रिय रखा

यह मैच जीतकर भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज को पूरी तरह रोमांचक बना दिया है क्योंकि शुरु के दो मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते थे और भारत ने तीसरा व चौथा T20 जीत लिया है। 37 साल के दिनेश कार्तिक ने T20 इंटरनेशनल में अपना पहला अर्धशतक लगाया जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके जड़े और भारत के ऐसे टी20 खिलाड़ी हैं जिसने सबसे ज्यादा समय तक इस खेल में खुद को सक्रिय रखा है।

Recommended Video

    IND vs SA: Dinesh Karthik ने तोड़ा Dhoni का रिकॉर्ड, 16 साल बाद अर्धशतक | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    सभी खिलाड़ी आज संन्यास ले चुके हैं

    सभी खिलाड़ी आज संन्यास ले चुके हैं

    कार्तिक ने 2006 में पहली बार टी20 डेब्यू किया था और तब भी उनके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम थी और जोहांसबर्ग में मैच खेला गया था। वीरेंद्र सहवाग लीड कर रहे थे और इस मैच में सचिन तेंदुलकर भी खेले थे जो उनका एकमात्र था और साथ ही भारतीय टीम के अन्य सदस्यों ने भी इसी मैच के साथ में टी20 डेब्यू किया था जिसमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और खुद कप्तान वीरेंद्र सहवाग भी शामिल थे। ये सभी खिलाड़ी आज संन्यास ले चुके हैं।

    2006 में 28 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी

    2006 में 28 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी

    खास बात यह है कि कार्तिक ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में 28 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी और भारतीय टीम छह विकेट से मुकाबला जीतने में कामयाब रही थी। उस समय का बल्लेबाज आज 2022 में भी कमाल कर रहा है और यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है कि 37 साल की कार्तिक ने कितनी लंबी यात्रा पूरी की है।

    पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया

    पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया

    ताजा मुकाबले की बात करें तो कार्तिक ने एक ऐसे समय में क्रीज पर मौजूदगी दर्ज की जब पिच मुश्किल खेल रही थी और उन्होंने चार-पांच गेंदों में खुद को सेट किया। फिर एक बार जमने के बाद हार्दिक पंड्या के साथ बेहतरीन साझेदारी की। उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक भी लगाया और भारतीय टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक भी ले गए।

    क्रेडिट मेरे कोच को भी जाता है

    क्रेडिट मेरे कोच को भी जाता है

    कार्तिक ने मैच के बाद कहा- काफी अच्छा लग रहा है। मैं इस टीम में काफी सिक्योर फील करता हूं। आखिरी मुकाबले में चीजें प्लान के मुताबिक नहीं हुई लेकिन आज मैं खुद को व्यक्त करने के लिए गया था। मुझे लगता है डीके चीजों को बेहतर तरीके से समझ रहा है। वह परिस्थितियों को बेहतर भांप रहा है और यह सब चीजें प्रैक्टिस से आती हैं। इसका क्रेडिट मेरे कोच को भी जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+