IND vs SA: विराट कोहली और हमारे तेज गेंदबाजों के बीच होगी तगड़ी भिड़ंत- एडन मार्क्रम

टी20 विश्व कप 2022 में भारत का अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका से है। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जीत के अभियान को जारी रखने के इरादे से उतरेगी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि अफ्रीकी गेंदबाज और बल्लेबाज इस वक्त शानदार लय में हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्क्रम ने इस मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाजों को सचेत भी कर दिया है।

India vs South Africa t20 world cup 2022

'कोहली और हमारे तेज गेंदबाजों में दिखेगा जबरदस्त मुकाबला'

एडन मार्क्रम ने कहा है कि रविवार को जब दोनों टीमें पर्थ के मैदान पर उतरेंगी तो विराट कोहली और हमारे तेज गेंदबाजों के बीच एक जबरदस्त भिडंत देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसे प्रोटियाज टीम ने 104 रनों से जीत लिया था। वहीं भारतीय टीम भी इस वक्त शानदार लय में है। भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर सेमीफाइनल में जाने की राह को थोड़ा आसान बना दिया है।

दक्षिण अफ्रीका से मिलेगी कड़ी चुनौती!

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अभी ग्रुप बी में टॉप 2 पर काबिज हैं, जिसमें भारत का पहला स्थान है और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ था। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। टीम का प्रदर्शन अभी तक विश्व कप में गजब का देखने को मिला है।

कोहली का सामना करने के लिए हम उत्सुक हैं- मार्क्रम

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडन मार्क्रम ने कहा कि रविवार को भारत के स्टार बल्लेबाज और दक्षिण अफ्रीका के पेस अटैक के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रोटियाज के गेंदबाज विराट कोहली के सामने गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, कोहली को भी अपना फॉर्म हासिल हो गया है और हमारे गेंदबाजों को भी उनके खिलाफ गेंदबाजी करना अच्छा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+