IND vs SA Dream 11: रातोंरात किस्मत बदलने का मौका, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की बेस्ट ड्रीम 11
India vs South Africa 2nd T20 Dream 11: टी20 सीरीज का ओपनर मैच बारिश की भेंट चढने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें दूसरे टी20 मैच में मंगलवार को आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों का प्रयास एक शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करने का रहेगा।
हालांकि बारिश का पूर्वानुमान होना एक चिंता का विषय कहा जा सकता है। दोपहर के बाद बारिश की आशंका जताई गई है। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी होना है, ऐसे में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भी देखने लायक होगी क्योंकि वर्ल्ड कप के लिए टीम का टेस्ट ऐसी सीरीज से ही होगा।

भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सरजमीं पर 4-1 के बड़े अंतर से पराजित किया है। अब गायबेरखा (पोर्ट एलिजाबेथ) में मुकाबला देखने लायक रहने वाला है। मुकाबले के लिए ड्रीम इलेवन की जानकारी यहाँ दी गई है। फैन्स इससे अपनी टीम चुन सकते हैं।
भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20, ड्रीम 11
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन
बल्लेबाज: रीजा हेंड्रिक्स, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल
ऑल राउंडर: रविन्द्र जडेजा, एडन मार्करम, मार्को यानसेन
गेंदबाज: गेराल्ड कोएट्जी, रवि बिश्नोई
कप्तान: रीजा हेंड्रिक्स
उपकप्तान: शुभमन गिल
दोनों टीमों की संभावित एकादश
दक्षिण अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेकलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी
भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
फुल स्कॉड
दक्षिण अफ्रीकी टीम: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेकलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिज़ाद विलियम्स।
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुबहमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़ ,तिलक वर्मा,कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications