IND vs SA 1st ODI : वेंकटेश अय्यर ने किया डेब्यू, इन दिगग्जों की भी हुई वापसी, ऐसी है प्लेइंग XI
बोलैंड : साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की ओर से वेंकटेश अय्यर को डेब्यू करने का माैका मिला। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत की अगुवाई कर रहे केएल राहुल पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह ओपनिंग में बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में शिखर धवन की भारतीय टीम में वापसी के साथ ही उन्हें राहुल के साथ ओपनर बल्लेबाजी करते दिखेंगे।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : लखनऊ फ्रेंचाइजी ने चुने 3 खिलाड़ी, केएल राहुल पर हुई पैसों की बरसात
टाॅस हारने के बाद केएल राहुल ने कहा, ''पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। लेकिन हम दोनों चीजें करने के लिए हमेशा तैयार हैं। पिच थोड़ी सूखी लग रही है। हमारे आक्रमण में कुछ अच्छे स्पिनर हैं। बुमराह और भुवी से उम्मीद है कि उन्हें स्विंग मिल जाएगी। वेंकटेश अय्यर डेब्यू कर रहे हैं, श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। पिछले कुछ दिनों में और टेस्ट के ठीक बाद काफी कुछ चल रहा था। टीम के लिए भावुक पर भी हैं। हम में से बहुतों ने विराट के नेतृत्व में डेब्यू किया है। जाहिर है वह अब भी हमारे साथ है और टीम का अहम हिस्सा हैं। मैं रणनीति और रणनीतियों के संदर्भ में बस कुछ चीजों को आजमाना चाहता हूं।"
वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंम्बा बावुमा ने टाॅस जीतने पर कहा, ''विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है। हम परिस्थितियों का उपयोग करना चाहेंगे। उम्मीद है कि विकेट धीमा होगा और स्पिन गेंदबाज मैच में लय पा सकते हैं। टेस्ट के उच्च स्तर से दूर होना मुश्किल है। लेकिन आज अलग प्रारूप पर ध्यान देना होगा''

इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन को माैका मिला है। साथ ही युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है।
टीमें:
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी












Click it and Unblock the Notifications