Ind vs SA 1st ODI: लखनऊ में खेला जाना है पहला वनडे, बारिश के चलते टॉस में हो रही देरी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाना है।
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका ( India vs South Africa) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाना है। बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है। टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारत की मेन टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। ऐसे में बी टीम अफ्रीका से भिड़ रही है। सीरीज का दूसरा वनडे 9 और तीसरा 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। वनडे सीरीज में भारतीय युवा टीम के पास अपने को साबित करने का मौका है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।
- दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेनमैन मालन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, केशव महाराज, मार्को जेन्सन, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत की टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, राहुल त्रिपाठी, मुकेश कुमार, ऋतुराज गायकवाड़ , शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई।
- दक्षिण अफ्रीकी टीम: जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे, हेनरिक क्लासेन, लुंगी एनगिडी, रीज़ा हेंड्रिक्स।












Click it and Unblock the Notifications