Dream11: भारत-पाकिस्तान के ये खिलाड़ी बनाएंगे मालामाल! मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम पर ऐसे लगाएं दांव
T20 World Cup 2024 Dream11: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय और पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीमों के खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। फैंस भी बेसब्री से इस मुकाबले का इंतज़ार कर रहे हैं। यह मैच 6 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों की हार से उबरना चाहता है, जबकि पाकिस्तान ने शारजाह में श्रीलंका पर 31 रनों की जीत के साथ मजबूत शुरुआत की है।
भारत का रहा है दबदबा
महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ़ मुकाबलों में भारत का दबदबा रहा है। भारत ने 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ़ पाकिस्तान की आखिरी जीत 2016 में हुई थी। हालांकि, इस दबदबे के बावजूद इस मैच में दर्शकों की अच्छी खासी संख्या आने की उम्मीद है, रिपोर्ट्स के अनुसार 10,000 से ज़्यादा टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
पाकिस्तान की उम्मीदें बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल से बहुत ज़्यादा हैं, जो मौजूदा समय में 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा विकेट (15 मैचों में 24) लेकर शीर्ष पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ़ पहले मैच में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। भारतीय टीम की नज़र बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव पर है, जिन्हें भारत के स्पिन आक्रमण में विविधता लाने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
जानें मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम- 1
कप्तान-दीप्ति शर्मा
उप-कप्तान-स्मृति मंधाना
विकेटकीपर-ऋचा घोष
बैटर- स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा
ऑलराउंडर-दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, निदा डार, ओमैमा सोहेल
गेंदबाज- रेणुका सिंह ठाकुर, आशा शोभना, राधा यादव।
जानें मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम- 2
कप्तान-दीप्ति शर्मा
उप-कप्तान-स्मृति मंधाना
विकेटकीपर-ऋचा घोष
बैटर- स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा
ऑलराउंडर-दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, निदा डार, ओमैमा सोहेल
गेंदबाज- रेणुका सिंह ठाकुर, आशा शोभना, राधा यादव।
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, यास्तिका भाटिया , पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव।
पाकिस्तान की टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह।












Click it and Unblock the Notifications