IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाया ट्रिपल रिकॉर्ड, भारत ने पाक को हराकर लगाई कीर्तिमानों की झड़ी

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला और धमाल मचा दिया। विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया। कोहली सैकड़ा जड़कर नाबाद लौटे।

कोहली के अलावा टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने भी तबाही मचाने का कार्य किया और फिफ्टी जमाई। उनके साथ शतकीय भागीदारी के कारण भारत ने पाकिस्तान को 242 रनों का पीछा करते हुए 6 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया। मैच में कुछ कीर्तिमान बने।

ind vs pak

कोहली ने सचिन को पछाड़ा

विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का एक कीर्तिमान तोड़ दिया और उनको नम्बर दो पर धकेल दिया। कोहली सबसे तेज 14 हजार एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 287 पारियों में यह कारनामा किया। वह दुनिया में 14 हजार वनडे रन वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। सचिन के अलावा कुमार संगकारा भी लिस्ट में हैं। इसके अलावा सचिन का एक कीर्तिमान उन्होंने बराबर कर दिया। सचिन ने आईसीसी इवेंट्स में 23 बार 50 या ज्यादा का स्कोर किया है। कोहली बराबर आ गए।

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी इवेंट में प्लेयर ऑफ़ द मैच

आईसीसी इवेंट में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवीं बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब जीत लिया। किसी भी अन्य खिलाड़ी ने एक सिंगल विपक्षी टीम के विरुद्ध इतने अवॉर्ड नहीं जीते। कोहली का यह एक बड़ा कीर्तिमान है, इसी वजह से वह अलग खिलाड़ी हैं।

कोहली का 51वां शतक

एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली ने अपना 51वां शतक जमा दिया। इस प्रारूप में सचिन (49) दूसरे नम्बर पर हैं। कोहली 50 या इससे ज्यादा शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर हैं। ओवरऑल सभी प्रारूप में कोहली का यह 82वां शतक है।

कुलदीप यादव भी चमके

कोहली से पहले गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने धमाल मचाते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया। कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किये। कुलदीप यादव ने गेंदबाजी के दौरान 3 विकेट झटके और पाक को कम स्कोर पर रोकने में योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+