IND vs PAK: महामुकाबले से पहले विराट कोहली ने इस पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी को लगाया गले, वायरल हुई फोटो
नई दिल्ली, अगस्त 28। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला जारी है। इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यह मैच बहुत ही खास है, क्योंकि विराट कोहली एक तो लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं और यह मैच उनके टी20 करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच है।

कोहली ने अकरम को लगाया गले
विराट कोहली ने आज मैच से पहले जैसे ही मैदान पर एंट्री की तो दर्शकों के साथ-साथ कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। इनमें इरफान पठान, आकाश चोपड़, गौतम गंभीर और पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर वसीम अकरम का नाम शामिल है। वसीम अकरम ने तो विराट कोहली का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कोहली और अकरम ने एक-दूसरे को गले लगाया।

पठान को भी कोहली ने लगाया गले
वसीम अकरम और विराट की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोई इस फोटो को पसंद कर रहा है तो कोई नापसंद। एशिया कप 2022 के लिए कॉमेंट्री की भूमिका निभा रहे वसीम अकरम ने विराट का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया। विराट के फैंस अब इस फोटो को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अकरम के अलावा विराट ने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को भी गले से लगाया।

विराट की वापसी पर है नजर
आपको बता दें कि विराट कोहली करीब एक महीने के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। कोहली को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था। अब कोहली 100वें टी20 इंटरनेशनल में ग्राउंड पर उतरे हैं। विराट कोहली 100 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के 14वें क्रिकेटर और भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। वहीं, अगर तीनों फॉर्मेट की बात करें तो विराट 100-100 मैच खेलने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सिर्फ न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने ऐसा किया है।












Click it and Unblock the Notifications